Homeबिहारआराभोजपुरी में भाषण देकर पीएम ने आरा की अधिष्ठात्री देवी मां आरण्य...

भोजपुरी में भाषण देकर पीएम ने आरा की अधिष्ठात्री देवी मां आरण्य को किया प्रणाम

PM Modi program Ara: आरा के मझौंवा हवाई अड्डे पर रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी सभा के दौरान 45 मिनट तक भाषण दिया।

  • हाइलाइट: PM Modi program Ara
    • पीएम नरेंद्र मोदी की के कार्यक्रम की झलकियां
    • उपस्थित जन समूह से पीएम ने किया सीधे संवाद

आरा। मझौंवा हवाई अड्डे पर रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी सभा के दौरान 45 मिनट तक भाषण दिया। पूरे भाषण के दौरान उन्होंने कई बाद लाखों की तादाद में उमड़ी जनता से सीधे संवाद किया। उन्होंने महाकुंभ एवं महाछठ पर्व की आस्था से खिलवाड़ करने वाले लोगों को सबक सिखाएंगे की बात लोगों से की। इस पर जनता ने जोर से चिल्लाकर हामी भरी।

मां आरण्य देवी को किया प्रणाम: भोजपुरी में भाषण देकर मां आरण्य देवी को प्रणाम किया। हवाई अड्डे पर चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम मां आरण्य देवी के चरणों में प्रणाम करत बानी।

राजद और कांग्रेस से रहें सावधान, राजद ने कट्टे के बल पर सीएम पद लिया
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारा के समय सीएम पद का उम्मीदवार घोषित नहीं हुआ था। कई बार बैठक में भी लोगों ने सीएम पद के दावेदार की घोषणा नहीं की। इसी बीच राजद ने कट्टे के बल पर सीएम का पद ले लिया। चुनाव के बाद कांग्रेस एं आरजेडी एक-दूसरे का सर फोड़ेगी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सबसे ज्यादा नामदार की हालत खराब थी। तब से वे सदमे में हैं।

सभा के आये लोगों ने पीएम पर की बातों पर जताया भरोसा
मझौंवा हवाई अड्डे पर पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में लाखों की संख्या में महिला-पुरुष सुनने के लिए आए थे। करीब तीन-तीन किलोमीटर तक पैदल चलकर महिला-पुरुष हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। इस दौरान जब उनसे बातचीत की गई, तो उन्होंने पीएम की बातों पर भरोसा जताया और कहा कि वे एनडीए के हाथों को मजबूत करेंगे।

चाक-चौबंद थी पुलिसिया व्यवस्था: पीएम नरेंद्र मोदी के चुनावी सभा को लेकर मझौंवा हवाई अड्डे तथा आसपास के इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके अलावे और सैनिक बलों को भी लगाया गया था। बिना जांच के किसी को हवाई अड्डे में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। इसके अलावे मंच के पास भी डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे। इसके अलावे पुलिसकर्मियों द्वारा हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही थी। कार्यक्रम को लेकर शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश, डीएम तनय सुल्तानिया, एसपी राज, सदर एसडीओ रश्मि सिन्हा, सदर एसडीपीओ वन-राजकुमार साह, सदर एसडीपीओ दू रंजीत कुमार सिंह मौजूद रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular