Homeआरा भोजपुरशाहपुरARA: करनामेपुर में स्कूली बच्चियों को नये कानून की जानकारी दी गई

ARA: करनामेपुर में स्कूली बच्चियों को नये कानून की जानकारी दी गई

करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि स्कूली बच्चियों को नये कानून की जानकारी होने से किसी तरह की हिंसा और शोषण का शिकार होने से बचेंगी।

Karnamepur SHO Chandan Kumar: करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि स्कूली बच्चियों को नये कानून की जानकारी होने से किसी तरह की हिंसा और शोषण का शिकार होने से बचेंगी।

  • हाइलाइट : Karnamepur SHO Chandan Kumar
    • थानाध्यक्ष ने कहा कानून की जानकारी होने से बच्चियों को कोई गुमराह नहीं कर सकेगा

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने स्कूली बच्चियों को नये कानून की जानकारी दी। लड़कियों को नये कानून की जानकारी देने और जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष ने दियारा उच्च विद्यालय करनामेपुर की बच्चियों को नये कानून से अवगत कराया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि स्कूली बच्चियों को नये कानून की जानकारी होने से लड़कियां किसी तरह की हिंसा और शोषण का शिकार होने से बचेंगी। कानून की जानकारी होने से बच्चियों को कोई गुमराह नहीं कर सकेगा। स्कूली बच्चियां अनजान और भोली-भाली होती हैं। उन्हें कोई झांसा देकर और बहला-फुसला कर गलत कार्य करा सकता है।

कानून की जानकारी होने से बच्चियां सतर्क रहेंगी और ऐसे लोगों के झांसे में नहीं आयेंगी। इस अवसर पर पीएसआई मधु कुमारी, उच्च विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, महिला सिपाही सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चियां उपस्थित थीं।

NEWS PAPERS
NEWS PAPERS
NEWSPAPERS Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular