Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर जिले के विभिन्न थानों में गुंडा परेड कराई गई

भोजपुर जिले के विभिन्न थानों में गुंडा परेड कराई गई

आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए एसपी नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार को जिले के बिहिया, अजीमाबाद, सहार व शाहपुर समेत विभिन्न थानों में गुंडा परेड कराई गई।

Goonda parade: आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए एसपी नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार को जिले के बिहिया, अजीमाबाद, सहार व शाहपुर समेत विभिन्न थानों में गुंडा परेड कराई गई।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Goonda parade
    • असामाजिक तत्वों ने स्थानीय थाने में की परेड
    • असामाजिक तत्वों पर है पुलिस की पैनी नजर

आरा: आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए एसपी नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार को भोजपुर जिले के बिहिया, अजीमाबाद, सहार व शाहपुर समेत विभिन्न थानों में गुंडा परेड कराई गई। अजीमाबाद थाने की गुंडा पंजी में सात ने थाना पहुंच हस्ताक्षर बनाया। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 11 लोगों का नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज है। इनमें सात ने उपस्थिति दर्ज कराई। शेष के विषय में पता लगाया जा रहा है कि वो कहां हैं और थाने में क्यों नहीं आये? उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को 12 बजे गुंडा परेड कराई जायेगी। परेड में आये गुंडा तत्व के लोगों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी अपने-अपने स्थान पर ही रहें व किसी प्रकार से थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने का प्रयास न करें।

शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत व अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी की देखरेख में शाहपुर थाने में भी गुंडा परेड करा सख्त निर्देश दिये गये। सहार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार की मौजूदगी में स्थानीय थाने में गुंडा परेड कराई गई। इस माध्यम से असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है, इसका संदेश दिया गया। थानाध्यक्ष के अनुसार गुंडा पंजी में शामिल चार असामाजिक तत्वों ने स्थानीय थाने में परेड की। इन लोगों के नामों का भौतिक सत्यापन करते हुए आचरण की भी जांच की गई।

बिहिया थाना परिसर में 50 असामाजिक तत्वों ने भाग लिया। थाना क्षेत्र में छेड़खानी, शराब तस्कर, शराबी, जुआरी, छिनतई समेत अन्य आपराधिक कृत्य करने वालों तत्वों के खिलाफ गुंडा प्रस्ताव भेजा गया है। थाने के विभिन्न जगहों के असामाजिक तत्वों ने परेड में भाग लिया। सभी लोगों से हस्ताक्षर भी कराया गया। मौके पर दारोगा विजय कुमार सिंह, पीएसआई पूजा कुमारी, रामस्वरूप यादव, एएसआई योगेन्द्र यादव सहित कई थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular