Homeबिहारआरागोपाष्टमी का त्योहार आज, श्री आरा गोशाला में होगा कार्यक्रम

गोपाष्टमी का त्योहार आज, श्री आरा गोशाला में होगा कार्यक्रम

Gopasthami: गोपाष्टमी पर्व को उत्सव के रूप में मनाने के लिए जगह-जगह बैनर लगाये गये हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसकी जानकारी लोगों को दी गई है।

Gopasthami: गोपाष्टमी पर्व को उत्सव के रूप में मनाने के लिए जगह-जगह बैनर लगाये गये हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसकी जानकारी लोगों को दी गई है।

  • हाइलाइट : Gopasthami
    • आरा के गौसगंज सतपहाडी स्थित श्री आरा गोशाला में शनिवार को गोपाष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा।
    • गोशाला में 9 नवंबर की सुबह नौ बजे से पांच कुंडीय यज्ञ के साथ गोपाष्टमी की शुरुआत की जायेगी

आरा। शहर के गौसगंज सतपहाडी स्थित श्री आरा गोशाला में शनिवार को गोपाष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारी पुरी कर ली गयी है। यह तीसरा मौका होगा जब आरा गोशाला में भव्य तरीके से गोपाष्टमी मनाई जा रही है। शहर में गोपाष्टमी पर्व को उत्सव के रूप में मनाने के लिए जगह-जगह बैनर लगाये गये हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसकी जानकारी लोगों को दी गई है।

गोशाला में 9 नवंबर की सुबह नौ बजे से पांच कुंडीय यज्ञ के साथ गोपाष्टमी की शुरुआत की जायेगी। इसके बाद विभिन्न कलाकारों की ओर से भजन व संगीत की प्रस्तुति की जायेगी। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों के लिए राधा-कृष्ण पर आधारित फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागयों को पुरस्कृत किया जायेगा।

वही बच्चों के खेलने के लिये गेम जोन विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। आंवला नवमी के विशेष अवसर पर महिलाओं के लिए पूजा तथा तुला दान की व्यवस्था (गौ दान के लिये तुला दान का विशेष महत्व) की गई हैं। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

गोपाष्टमी का त्योहार आज: हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखनेवाला यह त्योहार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है, इस दिन गायों की पूजा पूरे उत्साह से की जाती है। लोग गायों को स्नान कराकर उन्हें सुंदर तरीके से सजाते हैं और उन्हें विशेष आहार प्रदान करते हैं।

गोपाष्टमी के माध्यम से हम गायों की महत्ता को समझ सकते हैं, जो न केवल हमारे अन्न का साधन हैं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं का भी अभिन्न हिस्सा हैं। गोपाष्टमी का त्योहार हमें प्रकृति और जीवों के प्रति जागरूकता का संदेश भी देता है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular