Guddu Anaith: आरा नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो-पियनिया मार्ग पर नहर किनारे स्थित पेड़ से बरामद हुआ शव
- हाइलाइट: Guddu Anaith
- परिजन ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कही बात
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो-पियनिया मार्ग पर नहर किनारे स्थित पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिला। शव के मिलने से आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मची रही। परिजन द्वारा खुद से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।
Guddu Anaith: मृतक नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला वार्ड नंबर-44 निवासी
जानकारी के अनुसार मृतक नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला वार्ड नंबर-44 निवासी बासरोपन पासवान का 42 वर्षीय पुत्र गुड्डू पासवान है। वह पेशे से मजदूर था।
इधर, मृतक के मृतक सुजीत कुमार ने बताया कि उसके घर के सभी लोग अपने-अपने काम पर गए हुए थे। इसी बीच बहिरो-पियनिया मार्ग स्थित नहर किनारे पेड़ से गले में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
जब उधर से गुजर रहे मोहल्ले के लड़कों ने उसे पेड़ से लटका देखा, तो उसने इसकी सूचना उसके परिजन को दी। सूचना पाकर परिजन एवं स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।















