Monday, December 15, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारमौसम विभाग ने जारी किया बिहार में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने जारी किया बिहार में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट

बिहारवासियों को 2 मई तक भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। पहली बार भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को छह जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।

Heat alert by meteorological department: बिहारवासियों को 2 मई तक भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। पहली बार भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को छह जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।

  • हाइलाइट :- Heat alert by meteorological department
    • बिहार में पहली बार भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है
    • 15 जिलों में ऑरेंज, जबकि चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है

बिहारवासियों को 2 मई तक भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। पहली बार भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को छह जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। 15 जिलों में ऑरेंज, जबकि चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बाकी जिलों में गर्म दिन रहने के आसार हैं।

राज्य में दो मई तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भागलपुर व पूर्णिया भीषण गर्मी की चपेट में रहे। पटना,मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वाल्मीकिनगर, सुपौल, मोतिहारी, शेखपुरा, गोपालगंज, खगड़िया, बांका, कटिहार व नवादा में लू चली।

रेड अलर्ट:- मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया और भागलपुर जिले के लिए भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट:- सिवान, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, रोहतास, भोजपुर, कैमूर, औरंगाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, जमुई और बांका में लू का ऑरेंज अलर्ट है।

येलो अलर्ट :- इसके साथ ही बक्सर, शिवहर, मधेपुरा और सहरसा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ईरान से आने वाला पश्चिमी विक्षोभ तीन मई से प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत देगा। यह एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ है जो 2 मई को जम्मू कश्मीर से टकराएगा। विक्षोभ की मजबूती के चलते अप्रत्यक्ष रूप से बिहार पर भी इसका प्रभाव देखा जा सकता है। रडार और उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 3 मई से हवा के रुख में बदलाव होगा। इसी कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने के आसार हैं।

वहीं प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 3 से 5 मई के बीच कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। पूरा राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। आने वाले दिनों में और ज्यादा तापमान बढ़ने की आशंका है। इससे निपटने के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular