- हाइलाइट: Historical Records – Shahabad District
- इन ऐतिहासिक अभिलेखों का कालखंड 1794 ई. से 1860 ई. के मध्य का है
बिहार,आरा। भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय (मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग), पटना को शाहाबाद जिला से संबंधित 119 कॉरेस्पोंडेंस वॉल्यूम्स हस्तांतरित किए गए। इन ऐतिहासिक अभिलेखों का कालखंड 1794 ई. से 1860 ई. के मध्य का है।
इनका अध्ययन देश-विदेश के इतिहासकारों एवं शोधार्थियों को शाहाबाद क्षेत्र के इतिहास के नए तथ्यों से अवगत कराएगा। विशेष रूप से 1857 की क्रांति के इतिहास लेखन को यह अभिलेख एक नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर प्रदान करेंगे। इतिहास के कई छुए-अनछुए पहलुओं को उजागर करने में भी ये दस्तावेज सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी श्रीमती आसमा खातून, पुराभिलेखपाल डॉ. संजीत कुमार, प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह, तथा निदेशालय पटना की ओर से सहायक अभिलेख निदेशक उदय कुमार ठाकुर, राम कुमार सिंह एवं सरपंच राम (पुराभिलेखपाल) एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।


