Homeआरा भोजपुरशाहपुरहोली मिलन समारोह: शाहपुर में खूब उड़े गुलाल

होली मिलन समारोह: शाहपुर में खूब उड़े गुलाल

Holi milan Shahpur: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

Holi milan Shahpur: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

  • हाइलाइट्स: Holi milan Shahpur
    • एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा बधाई दी।

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। विधिवत उद्घाटन के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा बधाई दी। मुख्य अतिथि, केन्द्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा की जीत के साथ अक्टूबर में दुबारा होली मनाई जाएगी। साथ ही बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानपार्षद राधा चरण साह, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती मुनी देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी।

वही, होली मिलन समारोह में कलाकारों ने होली व फगुआ गीत गाकर समां बांध दिया। अबीर-गुलाल के रंगों से सराबोर इस कार्यक्रम में, मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा, भाजपा नेता राजिंद्र तिवारी, बक्सर के प्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप राय, जिला पार्षद कृष्णा देवी, विकास ओझा, अरविन्द पांडेय और उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। आपसी सहयोग, समन्वय, सौहार्द और एकजुटता का भी संदेश दिया।

शाहपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम ने एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया, जहां गायिका अंकिता तिवारी ने होली और फगुआ गीतों से माहौल को जीवंत बना दिया। होली मिलन समारोह में विभिन्न मंडल अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों, और कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी रही। भाजपा नेता अंकित पांडे, बंटी पांडे, गोनू पांडे, चंदन पांडे, मनोज पासवान, कृष्णा केशरी के अथक मेहनत ने इस सम्मेलन को सफल बनाया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular