Homeआरा भोजपुरशाहपुरजिला पार्षद कृष्णा देवी के होली मिलन में उमड़ी भीड़, उड़े अबीर-गुलाल

जिला पार्षद कृष्णा देवी के होली मिलन में उमड़ी भीड़, उड़े अबीर-गुलाल

भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत सहजौली गांव में जिला पार्षद कृष्णा देवी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीयों एवं गणमान्य लोगों की अपार भीड़ उमड़ी।

Krishna Devi – Holi Milan: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत सहजौली गांव में जिला पार्षद कृष्णा देवी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीयों एवं गणमान्य लोगों की अपार भीड़ उमड़ी।

  • हाइलाइट्स: Krishna Devi – Holi Milan
    • होली मिलन: बजे पारंपरिक गीत, जमकर उड़े अबीर-गुलाल
    • जिला पार्षद कृष्णा देवी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह
    • शाहपुर के सहजौली गांव में परंपरागत फाग गीतों पर जमकर झूमे लोग

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत सहजौली गांव में जिला पार्षद कृष्णा देवी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीयों एवं गणमान्य लोगों की अपार भीड़ उमड़ी। इस आयोजन में जुटी अपार भीड़ ने जिला पार्षद कृष्णा देवी के शाहपुर विधानसभा में लोकप्रियता विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों, समाजसेवीयों और गणमान्य व्यक्तियों की अभूतपूर्व उपस्थिति ने दर्शाया। साथ ही कृष्णा देवी के राजनीतिक कद को भी उजागर किया।

समारोह में भोजपुरी के लोकप्रिय गायक विष्णु ओझा सहित पटना,छपरा,बलिया और बनारस से आये भोजपुरी के लोक गायकों में दीपक तिवारी, काव्या कृष्णमूर्ति, प्रियंका तिवारी, प्रियंका राय, और अर्चना तिवारी ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को जीवंत कर दिया। प्रियंका तिवारी ने अपनी नृत्य कला के साथ होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। उनकी नृत्य प्रस्तुति ने समारोह में उत्साह और उमंग का संचार किया।

मंच संचालन विकी तिवारी ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि मशहूर उद्घोषक रवि रंजन ने अपनी वाणी से दर्शकों को बांधे रखा और उन्हे गमछा हिलाने पर मजबूर कर दिया। यह होली मिलन समारोह जिला पार्षद कृष्णा देवी के पति समाजसेवी प्रमोद ओझा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। रंगों और संस्कृति का आनंद लेने जुटी अपार भीड़ ने साबित किया की शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के लोगों के साथ इनका गहरा संबंध है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular