HomeNewsबिहारपांच हजार रुपए घूस लेते आवास सहायक रंगेहाथ गिरफ्तार

पांच हजार रुपए घूस लेते आवास सहायक रंगेहाथ गिरफ्तार

  • हाइलाइट: Housing Assistant Arrested
    • गिरफ्तारी के बाद आरोपी को निगरानी थाना ले जाया गया
    • पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार उजागर

आरा। पीएम आवास योजना में तीसरी किस्त जारी करने के नाम पर घूसखोरी का मामला सामने आया है। चकिया पंचायत के आवास सहायक मनीष कुमार को बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 5 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर निवासी लाभुक रामजी सिंह ने शिकायत की थी कि आवास सहायक उनसे तीसरी किस्त के भुगतान के लिए रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम के डीएसपी गौतम कृष्णा के नेतृत्व में जाल बिछाया गया।

Housing Assistant Arrested – निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने घूस लेते दबोचा

तयशुदा रणनीति के तहत जैसे ही लाभुक ने 5 हजार की राशि मनीष कुमार को सौंपी, तभी निगरानी टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम में मोहम्मद निजामुद्दीन, असी रवि शंकर, सिपाही पंकज कुमार और शंभू राय शामिल थे।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को निगरानी थाना ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। निगरानी की इस कार्रवाई से पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। स्थानीय लोगों ने निगरानी टीम की तत्परता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई होती रहेगी।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular