Hulas Pandey Bilauti: बिलौटी गांव में कथित पुलिस एनकाउंटर में मृत भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात के बाद बोले हुलास पांडेय
- हाइलाइट: Hulas Pandey Bilauti
- गरीब-गुरबो की आवाज थे भरत तिवारी-हुलास पांडेय
- कहां: व्यर्थ नहीं जाएगा भरत भूषण तिवारी का बलिदान
आरा। जिले के बिलौटी एनकाउंटर में मृत भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिलने लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय पहुंचे। इस दौरान भरत तिवारी के माता-पिता एवं परिवार के सभी सदस्यों को ढांढस बनाते हुए कहा कि मैं नेता बनकर नहीं आया हूॅं, परिवार का एक सदस्य हूं।
स्व. भरत भूषण तिवारी गरीब-गुरबो के आवाज थे, उनमें जातिगत भावना नहीं थी, वह हमेशा से जरूरतमंदों की आवाज बने उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दूंगा। एक देशभक्त को जिस तरह से गोली मारकर हत्या की गई है, उसके लिए कोई शब्द नहीं है।
यह एक कुकर्म है, जिन लोगों ने भी उनकी हत्या की है, उनको सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भरत के नाम पर स्मारक बनेगा। भरत भूषण सभी के दिलों में जिंदा है, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। जितने भी नौजवान हैं। वह उनकी आवाज बना रहे हैं और आगे भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे नेता जल्द ही पीड़ित परिवार से मिलेंगे
Hulas Pandey Bilauti: मां और बहन बोली-जांच प्रभावित कर रहे हैं पुलिस अधिकारी
पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय से दिवंगत भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी एवं उनकी बहन ने बताया कि रात के अंधेरे में अधिकारी आकर मेरे भाई को धमका रहे थे। बोले कि तुम्हारा भाई अपराधी था। मीडिया में बयान मत दो। इससे जांच प्रभावित होगा। हुलास पांडेय ने बताया कि जांच निष्पक्ष होगा।
इस मौके पर लोजपा के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, बिद्यानंद पांडेय (शाहपुर) युवा नेता विपुल सिंह, बिडूल पांडेय, नीलेश्वर उपाध्याय, मयूर पांडेय, अमृत, राजेश साहू, अभय पांडेय, सहित सैकड़ो लोग थे




