Wednesday, April 24, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeभोजन बनाने के विवाद में सनकी पति ने कर दी पत्नी की...

भोजन बनाने के विवाद में सनकी पति ने कर दी पत्नी की हत्या

Khanani Kala: चावल बनाने के विवाद में प्रेशर कुकर से सर पर वार कर पत्नी को मार डाला

अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खननी कला गांव की सोमवार दोपहर की घटना

23
23

इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले जाने के दौरान महिला ने तोड़ा दम

घटनास्थल से मिला खून लगा कुकर, आरोपित पति की गिरफ्तारी को छापेमारी

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खननी कला गांव में सोमवार की दोपहर एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेहरमी से हत्या कर दी। महज चावल बनाने के विवाद में उसने प्रेशर कुकर से पत्नी के सर पर वार कर दिया। काफी खून गिर जाने के कारण इलाज के लिये अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी।

घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। मृत महिला खननी कला गांव निवासी संजय सिंह की 35 वर्षीय पत्नी रेणु देवी थी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में एसडीपीओ  राहुल सिंह भी पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल से खून लगा कुकर भी जब्त किया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला सोमवार की दोपहर चावल बना रही थी। उसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। उसके बाद महिला के पति ने प्रेशर कुकर से उसके सर पर वार कर दिया। इसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई। उसके बाद उसे इलाज के लिये पीरो पीएचसी ले जाया जा रहा था। लेकिन उसने उसकी रास्ते में मौत हो गई।

Khanani Kala: पति-पत्नी के बीच पहले से चल रहा था विवाद, मारपीट में जेल भी गया था पति

पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले से भी विवाद चल रहा था। संजय सिंह अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। इस मामले में वह जेल भी जा चुका था। कुछ रोज पहले ही बेल पर आया था। सोमवार को चावल बनाने के विवाद में प्रेशर कुकर से उसने पत्नी के सर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गयी। घर से खून लगा एक कुकर जब्त किया गया है। उसकी जांच की जा रही है। आरोपित पति की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। 

जिस पत्नी ने करायी बेल, पति ने उसी की ले ली जान

आरा। संजय सिंह द्वारा अक्सर पत्नी के साथ मारपीट की जाती थी। इसे लेकर उसकी पत्नी रेणु देवी द्वारा अगस्त माह में केस किया गया था। उस मामले में संजय सिंह जेल गया था। बाद में उसने पत्नी से दुबारा मारपीट नहीं करने का वादा किया था। उसके बाद पत्नी रेणु देवी ने ही उसकी जमानत करायी थी। उसके बाद संजय सिंह पिछले 19 दिसंबर को जेल से आया था। इसके बावजूद उसने पत्नी को मार डाला। 

रेणु देवी के भाई संतोष कुमार ने बताया कि बहन की शादी 2004 में खननी कला गांव निवासी संजय सिंह से हुई थी। उसके जीजा संजय सिंह शुरू से ही कमाते नहीं थे। बहुत बोलने पर दो महीना कमाते और छह महीना बैठ कर खाते थे। इसको लेकर उन दोनों के बीच विवाद होता रहता था।

पढ़ें: भोजपुर जिला पार्षद के अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष के लिए बढ़ी सियासी सरगर्मी

पढ़ने गये थे बेटा-बेटी, मौका देख पति ने कर डाला कत्ल

सोमवार की दोपहर रेणु देवी के बेटा और बेटी पढ़ने गये थे। घर में कोई दूसरा सदस्य नहीं था। इसी बीच संजय ने पत्नी का कत्ल कर डाला और भाग गया। रणु देवी के बेटे आर्यन कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह खाना बनाने को लेकर उसके पिता और मां के बीच विवाद हुआ था। तब उसके द्वारा उसे और मां के साथ गाली-गलौज की गयी थी। उसके बाद वह ट्यूशन पढ़ने चला गया। ट्यूशन पढ़कर दोपहर करीब एक बजे वह घर लौटा, तो देखा कि घर में कोई नहीं है और उसकी मां खून से लथपथ चापाकल के समीप जख्मी अवस्था में पड़ी है। उसके बाद इलाज के लिए पीरो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

मां का शव देख रो पड़े बेटे और बेटी

Khanani Kala घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। रेणु देवी को 16 वर्षीय पुत्र आर्यन और 12 वर्षीया पुत्री राशि है। सोमवार की दोपहर दोनों पढ़ने गये थे। घर लौटे, तो उनी मां मृत मिले। इससे दोनों बेहाल थे। रेणु अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसके परिवार में मां अनुराग देवी, बहन सरिता देवी, सीमा देवी और भाई संतोष कुमार है। भाई संतोष कुमार एसटीएफ जवान के रूप में पटना में कार्यरत है

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!