Homeराजनीतआरा में इंडिया गठबंधन की बैठक, बीरबल यादव बने जिला संयोजक

आरा में इंडिया गठबंधन की बैठक, बीरबल यादव बने जिला संयोजक

बैठक में कांग्रेस, राजद, भाकपा माले, वीआईपी, सी पी आई, सी पी एम सहित गठबंधन के प्रमुख दलों के नेताओं ने भाग लिया।

India Alliance – Ara: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति प्रदान करने हेतु आरा परिषदन में रविवार को इंडिया गठबंधन की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: India Alliance – Ara
    • गठबंधन दलों द्वारा जताए गए भरोसे पर बीरबल यादव ने जताया अभार
    • सभी सात सीटों पर इंडिया गठबंधन की शानदार जीत की तैयारी की बात कही

आरा: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति प्रदान करने हेतु आरा परिषदन में रविवार को इंडिया गठबंधन की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस, राजद, भाकपा माले, वीआईपी, सी पी आई, सी पी एम सहित गठबंधन के प्रमुख दलों के नेताओं ने भाग लिया। सर्वसम्मति से, राजद के जिलाध्यक्ष बीरबल यादव को भोजपुर जिला संयोजन समिति के संयोजक के रूप में नामित किया गया।

जिला संयोजक के रूप में अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीरबल यादव ने इसे केवल एक पद नहीं, बल्कि गठबंधन दलों द्वारा जताए गए भरोसे की जिम्मेदारी बताया। उन्होंने इंडिया गठबंधन, समन्वय समिति-बिहार के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा और मेहनत से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का वादा किया। उन्होंने विशेष रूप से तेजस्वी यादव के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें इस भूमिका के योग्य समझा।

श्री यादव ने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की जाए। उन्होंने भोजपुर की सभी सात विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की शानदार जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता और समर्पण व्यक्त किया।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular