Homeबिहारआरा भोजपुरविकास के संकल्प को करूगीं पुरा-इंदू देवी

विकास के संकल्प को करूगीं पुरा-इंदू देवी

  • मेयर प्रत्याशी बोली: जनता का मिल रहा आशीर्वाद
  • महापौर प्रत्याशी इंदु देवी के समर्थन मे रोड़ शो सह आर्शीवाद यात्रा का आयोजन

खबरे आपकी बिहार/आरा: Indu Devi Ara निगम क्षेत्र से महापौर प्रत्याशी इंदू देवी के समर्थन में रविवार को रोड शो सह आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। रोड शो सह आशीर्वाद यात्रा महाराजा कालेज से शुरु हुआ। जो शहर के विभिन्न मुहल्लो से होकर गुजरा। सड़कों पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान परिवर्तन के लिए संकल्पित जनता पुष्प वर्षा, माला अंग वस्त्र व आरती उतार स्वागत किया। जगह-जगह स्टाल लगाकर पानी व मिठाई वितरण लोगो ने किया।

महापौर प्रत्याशी इंदु देवी (Indu Devi Ara) ने कहा की जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। इस बार भ्रष्टाचार व कुव्यवस्था से जनता उब कर परिवर्तन का मन बना चूंकी हैं। मैं अपने आरा के विकास के लिए संकल्पित हूं। चुनाव जीतने के बाद मैं आरा के चहूंमुखी विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगी। समाजसेवी प्रेम पंकज उर्फ ललन जी ने कहा की आरा नगर निगम में भ्रष्टाचार के कारण विकास अवरुद्ध हैं। पुरा टैक्स देने के वावजूद शहर में विकास नाम का चीज नही है। पुरूषो एवं महिलाओं के लिए शहर में यूरिनल की व्यवस्था नहीं है। पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं है। वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल नहीं है। गरीब फुटपाथी दुकानदार के लिए वेंडिंग जोन नही हैं।

आशीर्वाद यात्रा शहर के महाराजा कालेज से शुरु होकर, महिला कालेज, जैन स्कूल रोड, डिन्स टैंक गोलम्बर, चित्रटोली रोड, धर्मन चौक, महादेवा रोड, मठिया मोड़, सदर अस्पताल रोड, शिवगंज चौक, सपना सिनेमा रोड, बाईपास रोड, धरहरा पुल, अहिरपुरवा, रामगढ़िया, शीशमहल चौक, सिडीगेंट, बांसटाल, मीरगंज, गांगी सूर्य मंदिर, गौसगंज, सिगंही बरहबतरा, मारूति नगर, बिंद टोली, सिंडीकेट, नाला मोड़, मौलाबाग, चंदवा मोड़, जगजीवन बाबू के घर के रास्ते, चंदवा हाउसिंग, न्यू पुलिस लाइन, ओवर ब्रिज, बाजार समिति, धोबी घाट मोड़, स्काट ट्रैक्टर शोरुम, अनाईठ, बिहारी मिल, गोढना रोड, बिहारी मील, पूर्वी ओवरब्रिज होते हुए सूर्य मंदिर के पास पहुंचा।

इसके बाद पूर्वी ओवर ब्रिज के रास्ते बस स्टैंड के नीचे से मिल रोड, नवादा चौक, नवादा थाना, हेड पोस्ट आफिस के रास्ते, रेलवे स्टेशन, जैन कालेज, कतीरा मोड़, बजाज शो रुम, पकड़ी चौक, जजकोठी मोड़, केजी रोड के रास्ते, डीएम आवास के पूर्वी गेट होते हुए पुन: जज कोठी मोड होते हूए कतिरा स्थित प्रधान कार्यालय में संपन्न हुआ।

आशीर्वाद यात्रा में शंभू चौरसिया, शंभु नाथ प्रसाद, कृष्ण मुरारी प्रसाद, उदय आनंद, संजय सिंह, मुन्ना सोनी, संतोष गुप्ता, संतोष पब्लिसिटी, रोहित गुप्ता, राहुल बदलानी, आलोक अंजन, बादल, सोनु तिवारी, पुनित तिवारी, राजीव रंजन, अभिजित आनंद, अखिलेश कुमार सैनिक, अंजनी चौधरी, राजेश कुमार, श्री भगवान प्रसाद, जय सिंह जी, संजीव पांडेय, संजय चंद्रकांत, मुन्ना जी सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति थें।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular