HomeNewsबिहारडॉक्टर विकास ने ऑपरेशन कर जख्मी जवान की बचाई जान

डॉक्टर विकास ने ऑपरेशन कर जख्मी जवान की बचाई जान

Injured Arjun Bhojpur Police: जख्मी जवान मूल रूप से मुंगेर जिला के नया रामनगर थाना क्षेत्र के कंतपुरा गांव निवासी राम बड़न मंडल का पुत्र अर्जुन कुमार है। वह वर्तमान में भोजपुर के नगर थाना में चीता टीम में कार्यरत है।

  • साढ़े तीन घंटे तक चला ऑपरेशन रहा सफल
  • ऑपरेशन के दौरान जवान को चढ़ाया गया तीन यूनिट ब्लड

Bihar/Ara:अपराधियों की गोली से जख्मी जवान अर्जुन कुमार का ऑपरेशन चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह ने किया। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। ऑपरेशन करीब साढ़े तीन घंटे तक चला। इस दौरान उसे तीन यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया। डाक्टर विकास ने बताया कि जख्मी जवान को गोली पेट के बीचोबीच लगी थी। जिसके कारण उसकी आंत करीब छह जगह डैमेज हो गया था। जिसे बाइपास सर्जरी कर रिपेयर कर दिया गया है।

डॉक्टर विकास ने बताया कि बाइपास सर्जरी के कारण वह करीब 4-5 माह तक लैट्रिन बाहर की ओर से ही करेंगे। शुरू में उनकी स्थिति बिल्कुल नाजुक थी। लेकिन अभी मरीज की स्थिति बिल्कुल एस्टेबल है, हालांकि उन्हें अभी ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा।

जानकारी के अनुसार जख्मी जवान (Injured Arjun Bhojpur Police) मूल रूप से मुंगेर जिला के नया रामनगर थाना क्षेत्र के कंतपुरा गांव निवासी राम बड़न मंडल का पुत्र अर्जुन कुमार है। वह वर्तमान में भोजपुर के नगर थाना में चीता टीम में कार्यरत है। इधर, जख्मी जवान अर्जुन कुमार ने बताया कि अपराधी एक व्यक्ति से पैसा छीन कर भाग रहा था। जब मैंने उसका पीछा किया तो उसने अपने पास रखे पिस्टल से मुझे गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया।

बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के बिनटोली इलाके में गुरुवार की सुबह पेट्रोल पंप के संचालक से पैसे लूट कर भाग रहे अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गया था। इस दौरान पुलिस जवान समेत दो लोग जख्मी हो गए थे। मुठभेड़ के दौरान पहले अपराधियों द्वारा पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों पर तबातोड़ कई राउंड फायरिंग की गई। जिसमें एक पुलिस जवान को गोली लग गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी भी गोली लगने से जख्मी हो गया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular