HomeNewsबिहारसंदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा के समीप बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी

संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा के समीप बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी

Izmamul Haq Ramasadh: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के समीप सोमवार की मध्य रात्रि बारातियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क चाट में पलट गई।

  • हाइलाइट:Izmamul Haq Ramasadh
  • बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, मर्चेंट नेवी जवान की मौत, तीन जख्मी
  • जख्मियों का संदेश रेफरल अस्पताल में कराया गया इलाज
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा के समीप सोमवार की मध्य रात्रि घटी घटना

आरा,भोजपुर। जिले के संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के समीप सोमवार की मध्य रात्रि बारातियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क चाट में पलट गई। हादसे में मर्चेंट नेवी जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही स्कॉर्पियो पर सवार तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। जख्मियों का इलाज संदेश रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

Izmamul Haq Ramasadh : संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव निवासी

जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव निवासी मो. शहाबुद्दीन का 29 वर्षीय पुत्र मो. इजमामूल हक है। वह मर्चेंट नेवी में जवान था। वर्तमान में महाराष्ट्र के मुंबई में कार्यरत था। जख्मियों में संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव निवासी मो. इमामुल हक का पुत्र मो. समीर अंसारी एवं दो अन्य लोग शामिल हैं।

इधर, मृतक जवान के पिता मो. शहाबुद्दीन ने बताया कि वह गांव के ही दोस्त एवं अन्य लोगों के साथ स्कॉर्पियो द्वारा अपने गांव से थाना क्षेत्र के चिल्हौस गांव बारात गया था। खाना खाने के बाद वह सोमवार की मध्य रात्रि करीब 3 बजे वापस गांव लौट रहा था। लौटते क्रम में स्कॉर्पियो पर कुल दस लोग सवार थे।

उसी दौरान रेपुरा के समीप उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर चाट में पलट गई, जिसमे उनके बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। जिसके पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाईयों में छोटा था। उसके परिवार में मां हुसने आरा व दो भाई मो. जियाउल हक एवं मो.एजाजुल हक है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां हुसनेआरा एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular