HomeNewsबिहारहत्याकांड की सच्चाई जानने पकड़ी गांव पहुंचे भोजपुर एसपी, परिजनों से ली...

हत्याकांड की सच्चाई जानने पकड़ी गांव पहुंचे भोजपुर एसपी, परिजनों से ली जानकारी

Jagatpur Pakdi crime story:रेलवे इंजीनियर की हत्या में छह के खिलाफ प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

  • जेई के पिता की तहरीर पर छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ केस
  • हत्याकांड की सच्चाई जानने पकड़ी गांव पहुंचे एसपी, परिजनों से ली जानकारी
  • एसपी बोले: गाना बजाने के विवाद में मारपीट और फायरिंग में लगी थी जेई को गोली
  • जल्द गिरफ्तार किये जायेंगे फरार आरोपित, चल रही छापेमारी

Bihar/Ara/बड़हरा: भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर-पकड़ी गांव में सोमवार की रात बारात में नाच के दौरान रेलवे जूनियर इंजीनियर की हत्या में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है। एक तरफ आरोपितों की धरपकड़ को लेक ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। वहीं मामले की जांच भी तेज हो गयी है।

एसपी प्रमोद कुमार घटना की सच्चाई जानने के लिए बुधवार की सुबह खुद पकड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने इंजीनियर के परिजनों से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली। इधर, हत्या को ले प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गयी है। जेई अभिषेक सिंह उर्फ भास्कर के पिता उमेश सिंह की ओर से केस किया गया है।‌ उसमें छह नामजद और दो अज्ञात को आरोपित किया गया है। एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साथ सिवान गांव निवासी केदार तिवारी है।

एसपी ने बताया कि नाच के दौरान गाना बजाने के विवाद में कुछ स्थानीय लड़कों और बारातियों के बीच मारपीट हुई थी। उसी में भागदौड़ के क्रम में कुछ लोकल लड़कों द्वारा गोली चला दी गयी थी। उसमें जेई की गोली लगने से मौत हो गयी थी। इसमें जेई को झगड़ा नहीं हुआ था। दो गुटों और पूर्व का विवाद भी नहीं है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा दो पक्षों का झगड़ा बताने की कोशिश की जा रही थी। वह गलत है।

उन्होंने बताया कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है। कहा कि अभियुक्त कोई भी हो, उसे किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

Jagatpur Pakdi crime story: कुछ लड़कों के बीच मारपीट और फायरिंग में निर्दोष जेई की गयी जान

सगाई करने के लिए छुट्टी लेकर गांव आये जूनियर इंजीनियर अभिषेक सिंह उर्फ भास्कर की नाहक में जान चली गयी। पड़ोस में आयी बारात में नाच देखने के क्रम में कुछ शरारती लड़कों के बीच मारपीट व फायरिंग में उन्हें गोली लग गयी। उससे उनकी मौत हो गयी।

इधर, प्राथमिकी में रेलवे के जूनियर इंजीनियर अभिषेक सिंह उर्फ भास्कर के पिता सह बिहार पुलिस में चालक के पद पर तैनात उमेश सिंह की ओर से कहा गया है कि सोमवार की रात पड़ोस में बारात आयी थी। बारातियों के ठहरने के लिए जनमासे की व्यवस्था की गई थी। वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला नतर्कियों द्वारा डांस किया जा रहा था। नाच देखने के दौरान ही कुछ लड़कों के दो बीच झड़प हो गयी। लड़कों में मारपीट होने लगी। तभी कुछ लड़कों की ओर से फायरिंग कर दी गयी। इसमें उनके बेटे की आंख में गोली लग गयी।

हथियार के साथ मस्ती करने की वीडियो बनाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी

इधर, हथियार के साथ गाने की धुन पर वीडियो बनाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस के बयान पर वीडियो में दिख रहे सभी युवकों को आरोपित किया गया है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का सत्यापन करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। अबतक के जांच में यह बात सामने आयी है कि वीडियो में दिख रहे लड़के ही जेई अभिषेक सिंह की हत्या में शामिल थे। ऐसे में दोनों मामलों को संयुक्त करते हुए अभियुक्तों पर दो कांड दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि मंगलवार को फिल्मी गानों की धुन पर हथियार लहराते वीडियो हुआ था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular