Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अनिल, महासचिव पंकज

जगदीशपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अनिल, महासचिव पंकज

भोजपुर जिले के जगदीशपुर बार एसोसिएशन सत्र 2024 - 2026 का चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुआ।

Jagdishpur Bar Association election: भोजपुर जिले के जगदीशपुर बार एसोसिएशन सत्र 2024 – 2026 का चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुआ। मतदान सुबह 9 बजे से 03 बजे तक चला जिसमें बार के 108 सदस्यों में 107 ने मतदान किया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Jagdishpur Bar Association election
    • अनिल कुमार चौबे ने जयकांत दुबे को 8 मतो से पराजित कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए
    • पंकज कुमार द्विवेदी ने 19 वोट से विन्ध्याचल पाठक हरा कर महासचिव के पद निर्वाचित हुए

आरा/जगदीशपुर: भोजपुर जिले के जगदीशपुर बार एसोसिएशन जगदीशपुर के अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार चौबे व महासचिव पद पर पंकज कुमार द्विवेदी निर्वाचित घोषित किए गए है। इसके पहले मंगलवार को सत्र 2024 – 2026 का चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुआ। मतदान सुबह 9 बजे से 03 बजे तक चला जिसमें बार के सदस्यों ने मतदान किया।

अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार चौबे, जयकांत दुबे, सुरेंद्र सिंह और सुरेंद्र कुमार सिंह के बीच मुख्य मुकाबला था। महासचिव पद के लिए अभय कुमार सिंह, धर्मेंश सिंह, पंकज कुमार द्विवेदी और विन्ध्याचल पाठक के कड़ा मुकाबला हुआ। मतगणना संध्या 4 बजे से शुरू हुआ। जिसमे अनिल कुमार चौबे ने जयकांत दुबे को 8 मतो से पराजित कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। अनिल कुमार चौबे को कुल 42 वोट मिला वही उपविजेता जयकांत दुबे को 36 वोट मिला, सुरेंद्र कुमार सिंह को 25 और सुरेंद्र तिवारी को 04 वोट मिला।

वही महासचिव के पद की वोटों की गिनती में पंकज कुमार द्विवेदी ने 19 वोट से विन्ध्याचल पाठक हरा कर निर्वाचित हुए। पंकज कुमार द्विवेदी को मिले कुल वोट 46,जबकि विधयांचल पाठक को 27 वोट मिला। धर्मेंश कुमार सिंह को 20 और अभय कुमार सिंह को 14 वोट मिला। संघ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश पांडे ने सभी निर्वाचित पदाधिकारीयों की धोषणा किया। बार के कुल वोट 108 और कुल पोल वोट 107 है।

इस अवसर पर निर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार चौबे ने कहा की यह जीत हमारी नहीं है बल्कि सभी अधिवक्ता साथियों की जीत है।श्री चौबे ने बताया कि संध में बिना भेद भाव के काम करूगा तथा सबके हितों का ख्याल रखा जाएगा उन्होंने कहा कि बार के विकास के लिए सतत प्रयासरत रहूंगा।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता सह अधिवक्ता विनोद वर्मा, शिवजी सिंह, राज शलभ प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, मुकुल विकास श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, मुना चौबे, अशोक चौबे, सुरेंद्र सिंह, चंद्र भूषण सहाय, जाहीद हुसैन, योगेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, अनिल श्रीवास्तव, लाल बाबू यादव, सुभाष चंद्र यादव, फरींद्र नाथ पांडे सहित अन्य अधिवक्ता शामिल थे।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular