Homeबिहारआरा भोजपुरकर्तव्य में लापरवाही और गिरफ्तारी में विफल जगदीशपुर थानाध्यक्ष लाइन क्लोज

कर्तव्य में लापरवाही और गिरफ्तारी में विफल जगदीशपुर थानाध्यक्ष लाइन क्लोज

Jagdishpur SHO line close: थानाध्यक्ष से शोकॉज किया गया था, लेकिन समय सीमा के भीतर उनके द्वारा जवाब ही नहीं दिया गया। उसे गंभीरता से लेते हुए एसपी की ओर से उन्हें लाइन क्लोज कर दिया गया। साथ ही विभागीय कार्रवाई को लेकर शोकॉज किया गया है।

  • हाइलाइट
    • इंस्पेक्टर विलास पासवान द्वारा कर्तव्य में लापरवाही
    • भोजपुर एसपी की ओर से जारी कर दिया गया आदेश
    • अपर थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह को मिली थाने की कमान

Jagdishpur SHO line close आरा: अपराधियों की गिरफ्तारी और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में में जगदीशपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विलास पासवान पर गाज गिरी है। एसपी प्रमोद कुमार यादव द्वारा उन्हें को लाइन क्लोज कर दिया गया है। उनके बदले अपर थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह थाने की कमान दी गयी है। इस संबंध में एसपी की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार जगदीशपुर थानाध्यक्ष विलास पासवान पर लूट सहित गंभीर कांडों के निष्पादन और गिरफ्तारी में सार्थक प्रयास नहीं करने का आरोप है। उसके अलावे मद्यनिषेध में गिरफ्तारी और बरामदगी में उनका प्रर्दशन काफी निराशाजनक रहा है। दैनिक कार्यों में भी लापरवाही की शिकायतें मिल रही थी। उसे लेकर थानाध्यक्ष से शोकॉज किया गया था, लेकिन समय सीमा के भीतर उनके द्वारा जवाब ही नहीं दिया गया। उसे गंभीरता से लेते हुए एसपी की ओर से उन्हें लाइन क्लोज कर दिया गया। साथ ही विभागीय कार्रवाई को लेकर शोकॉज किया गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular