HomeNewsजगदीशपुर तुलसी मोड़ सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा जख्मी

जगदीशपुर तुलसी मोड़ सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा जख्मी

Jagdishpur Tulsi Mod जख्मी इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर

बिहार/आरा:- आरा-मोहनिया मार्ग पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तुलसी मोड़ के समीप सोमवार की सुबह सड़क हादसे में यूपी निवासी हॉस्टल संचालक की मौत हो गई। इलाज के दौरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड उसने दम तोड़ दिया। हादसे में मृतक का साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थित में पटना रेफर कर दिया गया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Jagdishpur Tulsi Mod Road Accident-यूपी निवासी गर्ल्स हॉस्टल संचालक की मौत, साथी घायल

पटना के बोरिंग रोड में चलाते थे गर्ल्स हॉस्टल

जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के चंदौल जिला के बरहनी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी झारखंडे सिंह का 40 वर्षीय पुत्र रंजीत सिंह है। वही जख्मी मृतक का साथी उसी गांव का निवासी पारसनाथ सिंह का पुत्र संजय सिंह है।बताया जाता है कि दोनों पार्टनरशिप में पटना के बोरिंग रोड में गर्ल्स हॉस्टल चलाते थे।

पटना के बोरिंग रोड में चलाते थे गर्ल्स हॉस्टल

इलाज के दौरान इमरजेंसी वार्ड तोडा दम 

इधर, मृतक रंजीत सिंह के परिजन ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके ससुर का देहांत हो गया था। जिनके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए वह रोहतास जिले के सासाराम गए थे। जख्मी साथी पहले से वहां थे।आज सुबह जब दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी बीच तुलसी मोड़ के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे दोनों बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद दोनों को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान रंजीत सिंह ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ही दम तोड़ दिया। जबकि जख्मी उनके साथी संजय सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां पारकली देवी, पत्नी सीमा देवी, दो पुत्री अंशिका, पलक एवं एक पुत्र विनायक है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की मां पारकली देवी, पत्नी सीमा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- फिल्मी गाने गाकर लोगों को जागरूक कर रहे टाउन थाने के सब इंस्पेक्टर

ranjna
Shadow
MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular