HomeNewsआरा एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से...

आरा एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Jai Kumar अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी मृतक के घर में मचा कोहराम

jay kumar

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच अप लाइन पर घटी घटना

खबरे आपकी आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच अप लाइन पर शुक्रवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Jai Kumar बिहिया गांव अपने मामा घर जा रहा था युवक

जानकारी के अनुसार मृतक अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी उमेश महतो का 18 वर्षीय पुत्र जय कुमार है। इधर, मृतक के बड़े भाई रॉकी कुमार ने बताया कि आज सुबह वह बस से कुलहड़िया स्टेशन उत्तरा। इसके बाद वह कुलहड़िया स्टेशन से ट्रेन द्वारा बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गांव अपने मामा घर जा रहा था। इसी दरम्यान यह हादसा हुआ। मृतक चार भाइयो में मांझिल था। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

पढ़ें: भोजपुर में आठ साल के दौरान मारे गये चार मुखिया, तीन बने गोलियों के शिकार

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular