HomeNewsबिहारबिहार के आरा सहित पांच व देश के 61 स्टेशनों पर खुलेंगे...

बिहार के आरा सहित पांच व देश के 61 स्टेशनों पर खुलेंगे जनऔषधि केंद्र

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि अब आरा रेलवे स्टेशन सहित हाजीपुर, समस्तीपुर, छपरा एवं भागलपुर स्टेशन पर भी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे।

Jan Aushadhi – Railway stations – पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि अब आरा रेलवे स्टेशन सहित हाजीपुर, समस्तीपुर, छपरा एवं भागलपुर स्टेशन पर भी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। जिससे आने-जाने यात्रियों को सस्ती सुविधा दामों पर दवा उपलब्ध कराया जाएगा।

  • हाइलाइट : Jan Aushadhi – Railway stations
    • भारतीय रेल के और 61 स्टेशनों पर खुलेंगे प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के स्टॉल
    • इनमें बिहार के 05 स्टेशन – आरा, हाजीपुर, समस्तीपुर, छपरा एवं भागलपुर हैं शामिल

खबरे आपकी: हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों और आम लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ाने और सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण दवाइयां और उपभोग्य वस्तुएं (जन औषधि उत्पाद) उपलब्ध कराने के भारत सरकार के मिशन को बढ़ावा देने के लिए, भारतीय रेलवे ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं कॉनकोरस में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र स्थापित करने के लिए एक नीति के अनुरूप दिनांक 12.03.2024 से भारतीय रेलवे में 50 स्थानों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र ने सफलतापूर्वक कार्य करना शुरू कर दिया है। इन 50 केन्द्रों में पूर्व मध्य रेल में पटना जं., दरभंगा एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. पर प्रधानमंत्री भारतीय औषधि केंद्र कार्य कर रहा है।

इस पहल की सफलता एवं लोगों के उत्साह को देखते हुए भारतीय रेलवे ने और 61 स्थानों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के स्टॉल खोलने का निर्णय लिया गया है। इनमें बिहार के आरा, हाजीपुर, समस्तीपुर, छपरा एवं भागलपुर स्टेशन शामिल हैं जहां प्रधानमंत्री भारतीय औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इन स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के स्टॉल खोलने के इच्छूक व्यक्ति से निविदा आमंत्रित किये जा चुके हैं तथा चयनित निविदाकर्ता को अगस्त के प्रथम सप्ताह तक आउटलेट का निर्माण पूरा करते हुए उन्हें सौंप दिया जाएगा । इस महत्वपूर्ण निर्णय से न केवल रोजगार के अवसर पैदा होंगे बल्कि लोगों को सस्ती कीमतों पर दवाइयां भी उपलब्ध होंगी।

विदित हो कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों का उद्देश्य सभी लोगों, विशेषकर गरीबों और वंचितों के लिए इन केन्द्रों के माध्यम से किफायती मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना, ताकि स्वास्थ्य देखभाल में जेब से होने वाले खर्च को कम किया जा सके। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के तहत विभिन्न उत्पादों में 1963 दवाइयाँ और 293 सर्जिकल उपकरण शामिल हैं, जो सभी प्रमुख चिकित्सीय समूहों जैसे कि कार्डियोवैस्कुलर, एंटी-कैंसर, एंटी-डायबिटिक्स, एंटी-इंफेक्टिव्स, एंटी-एलर्जिक, गैस्ट्रो-आंत्र संबंधी दवाइयाँ, न्यूट्रास्युटिकल्स आदि को कवर करते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के उत्पादों में कई आयुर्वेदिक उत्पादों को भी शामिल किया गया है और यह लोगों के लिए सस्ती कीमतों पर आसानी से उपलब्ध है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular