Monday, May 6, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeदिनदहाड़े छीना मोबाइल, विरोध करने पर किशोर को मारी गोली

दिनदहाड़े छीना मोबाइल, विरोध करने पर किशोर को मारी गोली

Jannat Hussain shot Kori:भोजपुर जिला के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव स्थित नहर के समीप अपराधियों ने बुधवार की दोपहर एक किशोर से मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर उसे गोली भी मार दी गयी। गोली उसके बाएं हाथ में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

  • संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव स्थित नहर के समीप बुधवार की दोपहर की घटना
  • अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों पर मोबाइल छीनने और गोली मारने का आरोप
  • जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • गोली मारने के कारणों की छानबीन और बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस
  • सदर अस्पताल की ओटी में ऑपरेशन कर डाक्टर सूर्यकांत ने निकाली गोली

Bihar/Ara: भोजपुर जिला के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव स्थित नहर के समीप अपराधियों ने बुधवार की दोपहर एक किशोर से मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर उसे गोली भी मार दी गयी। गोली उसके बाएं हाथ में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। Jannat Hussain shot Kori: जख्मी किशोर संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव निवासी मो.मैनुद्दीन का 17 वर्षीय पुत्र जन्नत हुसैन है। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

अपराधियों की संख्या तीन बतायी जा रही है। तीनों एक ही अपाची बाइक पर सवार थे। वहीं सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और आपराधियों की धरपकड़ को छापेमारी शुरू कर दी गयी।

जख्मी जन्नत हुसैन ने बताया कि वह बुधवार की दोपहर अपने गांव से पैदल ही कोरी जा रहा था। उस क्रम में वह कोरी गांव स्थित नहर के पास पहुंचा। तभी अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाश आ धमके और उसका मोबाइल छीनने लगे। उसने विरोध किया, तो कहासुनी होने लगी। तभी एक बदमाश ने उसे गोली मार दी और मोबाइल छीन कर भाग गये।

सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और इलाज के लिए उसे कोरी गांव स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया। किशोर जन्नत हुसैन द्वारा किसी से दुश्मनी और किसी विवाद से साफ इनकार किया गया है।

हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की पहचान और धरपकड़ की कोशिश की जा रही है। इसके लिए पूरे इलाके में वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दी गयी है। इधर, डा. सूर्यकांत निराला द्वारा आरा सदर अस्पताल की ओटी में ऑपरेशन कर किशोर के बांह में फंसी गोली निकाली गयी।

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!