Homeराजनीतझंडोतोलन के बाद जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा देश के वीर सपूतों पर...

झंडोतोलन के बाद जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा देश के वीर सपूतों पर है गर्व

आरा: 74 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जदयू भोजपुर के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा द्वारा लोकनायक भवन स्थित पार्टी कार्यालय में झंडोतोलन किया गया। झंडोतोलन कार्यक्रम में राष्ट्रगान के बाद स्वतंत्रता आंदोलन में शहादत दिए वीर शहीदों के साथ साथ देश की सुरक्षा के लिए शहादत दिए भारत के वीर सपूतों को याद किया गया।

हाल ही में लद्दाख के गलवान घाटी में जिस वीरता के साथ हमारे वीर सैनिकों ने अपने से पांच गुना रहे चीनी सैनिकों में से चालीस से अधिक चीनी सैनिकों को हताहत करते हुए देश के 20 वीर सपूतों ने अपनी शहादत दी उनके गौरव गाथा को याद कर आज देश की सेना जिस बहादुरी से देश के दुश्मनों को हर मोर्चा पर मात दे रही है उसपर गर्व किया गया। करोना महामारी के चलते झंडोतोलन कार्यक्रम में मास्क, सेनेटाइजर के साथ साथ शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु आग्रह किया गया।

जदयू आरा महानगर द्वारा विजेंद्र यादव को किया गया सम्मानित

शाॅल और बुके प्रदान कर किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को जनता दल यूनाइटेड पार्टी कार्यालय में संदेश पूर्व विधायक विजेंद्र कुमार यादव आए। इस दौरान आरा महानगर की ओर से उन्हें बुके और शॉल देकर सम्मानित किया गया। आरा जदयू के महानगर अध्यक्ष राकेश रंजन उर्फ पुतुल द्वारा उन्हें सम्मानित किया।

झंडोतोलन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधान परिषद् सदस्य राधाचरण शाह, पूर्व विधायक बिजेंद्र सिंह यादव, विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, महानगर जिलाध्यक्ष राकेश रंजन पुतुल, भाई ब्रह्मेश्वर, कामेश्वर कुशवाहा, नन्दकिशोर यादव, श्रीकृष्णा, नाथू राम, भीम पटेल, चन्द्रभानु गुप्ता, जिला प्रवक्ता शंभु सोनी, जयप्रकाश चौधरी, मंटु शर्मा, अजीत मेहता, प्रिन्स बजरंगी, चीकु सिंह ,श्रीराम महतो, विपिन विश्वास, मुकुल कुमार सिंह, सुधांशु कुमार सिंह, बरमेश्वर सिंह, ददन राम, विष्णु मिश्रा, रामबाबु केशरी, राजेश गुप्ता, मोहित सिंह, जयशंकर गोंड, जितेंद्र राम, रतिकांत तिवारी, अवधेश राम, रूपेश पाण्डेय, वेंकटेश, रितेश कुमार सहित भारी संख्या में दल के नेता एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।

आरा शहर के सभी दुकानों को प्रतिदिन खोलने का जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ई. संजय शुक्ल का राष्ट्रभक्तों को संदेश

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular