Homeराजनीतजदयू भोजपुर जिला कार्यालय में नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष सम्मानित

जदयू भोजपुर जिला कार्यालय में नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष सम्मानित

JDU Bhojpur: 13 अप्रैल को प्रकाश उत्सव और 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती की तैयारी

Bihar/Ara: जदयू के जिला कार्यालय में प्रखंड अध्यक्षों, अनुमंडल प्रभारीगण और दल के महत्वपूर्ण साथियों की बैठक की गई। अध्यक्षता व संचालन जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी ने किया।

JDU Bhojpur: कार्यक्रम में नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष सहार से फिरोजा खातून, संदेश से महमूद अंसारी, उदवंतनगर से शशि कुशवाहा, गड़हनी से अमरीश सिंह तोमर, बिहिया से लाल बहादुर महतो और शाहपुर से हीरालाल गुप्ता को बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह यादव की ओर से अंग वस्त्र व फूल माला से सम्मानित किया गया।

पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि 13 अप्रैल को प्रकाश उत्सव और 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती सभी पंचायतों में मनाना है। संजय कुमार सिंह ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को प्रकाश उत्सव धूमधाम से सभी पंचायतों में मनाई जाएगी।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में प्रखंड अध्यक्षों में सहार से फिरोजा खातून, संदेश से महमूद अंसारी, उदवंतनगर से शशि कुशवाहा, गड़हनी से अमरीश सिंह तोमर, बिहिया से लालबहादुर महतो और शाहपुर से हीरालाल गुप्ता, वरिष्ठ नेता राजीव रंजन श्रीवास्तव, झूलन गोंड, ठाकुर प्रसाद, शिवशंकर राम, जितेंद्र राम, अवधेश कुमार, अनूप पटेल, रविन्द्र नाथ सिंह, धर्मेंद्र यादव, चिंटू बाबा, हरेंद्र सिंह, सुमित कुमार पांडेय, चंदन सिंह, उमेश कुशवाहा थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular