Homeराजनीतजदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भोजपुर में हुआ भव्य स्वागत

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भोजपुर में हुआ भव्य स्वागत

Kushwaha Umesh : भोजपुर जिला में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

jay kumar

बिहार/आरा: पटना से बक्सर जाने के क्रम में सोमवार की दोपहर कोईलवर के समीप जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके प्रदान किया। गाजे-बाजे के साथ हुए स्वागत से गदगद प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि भोजपुर वीरों की भूमि है। यहां के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। राज्य सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है। कार्यकर्ता उससे ग्रामीणों से अवगत कराएं तथा पार्टी को मजबूत करें।

Kushwaha Umesh को जदयू नेता राकेश रंजन उर्फ पुतुल ने शाॅल और बुके से किया स्वागत

Umesh Kushwaha

इस मौके पर जदयू के वरीय नेता राकेश रंजन उर्फ पुतुल ने प्रदेश अध्यक्ष को शाॅल और बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पप्पू चौबे, कामेश्वर कुशवाहा, अंजनी कुमार, विजय कुशवाहा, विपन विश्वास, मो. रियाज, मुकुल सिंह, अजीत चंद्रवंशी, जागा कुशवाहा, मनीष सिंह, मंटू शर्मा, मनोज सिंह, बबलू सिंह आदि कई थे।

पंचायती राज प्रकोष्ठ कार्यालय आरा में स्वागत

वही पंचायती राज प्रकोष्ठ कार्यालय आरा में पूर्व विधानपार्षद राधाचरण साह ने जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का स्वागत किया ! इस अवसर पर संदेश के पूर्व विधायक विजयेंद्र प्रसाद यादव एवं वरिष्ठ जदयू नेता विनोद यादव, यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया सहित काफी संख्या में जदयू कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें !

बक्सर जाने के क्रम में शाहपुर में स्वागत

बक्सर जाने के क्रम में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं द्वारा कई जगहों पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का फूल माला से स्वागत किया गया ! शाहपुर में जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष उमेशचंद्र पांडेय उर्फ़ मुन्ना पांडेय,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हीरा लाल गुप्ता, जदयू नेता ठाकुर प्रसाद श्री राम महतो सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया !

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular