HomeNewsबिहारपूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन जख्मी

पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन जख्मी

  • धोबहा ओपी क्षेत्र के कड़रा गांव में शनिवार की दोपहर की घटना
  • एक-दूसरे पर टोनबाजी करने का आरोप लगा भिड़ गया दोनों पक्ष
  • मारपीट के दौरान एक युवक का कटा लहराने का वीडियो वायरल

Kadra village Dhobaha News: खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर के धोबहा ओपी क्षेत्र के कडरा गांव में शनिवार की दोपहर पूर्व के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुयी उसमें दोनों पक्षों के छह लोग जख्मी हो गए। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में एक पक्ष के कड़रा गांव निवासी शुभ नारायण सिंह का 22 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार सिंह और कलेक्टर सिंह का 29 वर्षीय पुत्र रवि कुमार सिंह शामिल हैं। दोनों चाचा-भतीजा बताये जा रहे हैं।

वहीं दूसरे पक्ष के घायलों में उसी गांव के निरंजन कुमार सिंह, उनके भाई रंजीत सिंह, विनोद सिंह और भतीजा विराट सिंह शामिल है। वहीं मारपीट के दौरान एक युवक का कट्टा लहराने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि खबरे आपकी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

घटना के संबंध में एक पक्ष के रवि कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को विनोद सिंह और रंजीत सिंह टोनबाजी कर रहे थे। उसको लेकर उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था। उसके बाद उक्त लोगों ने उसका कालर पकड़ धकेल दिया था। हालांकि बुधवार को बात खत्म हो गई थी।

शनिवार की दोपहर वह अपने दरवाजे अपने भाइयों के साथ चाय पी रहा था। उसी दौरान दूसरे पक्ष के सभी लोग वहां आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। उसने इसका विरोध किया, तो लाठी-डंडों से उन सभी की जमकर पिटाई कर दी। उसने गांव के निरंजन सिंह, रंजीत सिंह, विनोद सिंह व विराट सिंह पर मारपीट करने और छत पर चढ़कर हत्यार दिखाकर मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

Kadra village Dhobaha News: इधर, दूसरे पक्ष के निरंजन सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी का शादी टूट गई है। उसे लेकर पहले पक्ष द्वारा अक्सर उस पर टोनबाजी की जा रही थी। दो दिन पूर्व उनके घर जाकर उन्हें समझाया-बुझाया था। शनिवार की दोपहर उस पक्ष के लोग आरा से अपने कुछ लोगों के साथ दरवाजे पर आये और मारपीट करने लगे। इधर, वायरल वीडियो में पीले रंग का टी-शर्ट पहने एक युवक अपने हाथ में कट्टा लेकर छत पर दिखाई दे रहा है। वह छत पर कट्टा लहराते नजर आ रहा है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular