HomeNewsआरा के युवक को गिरफ्तार कर ले गयी कैमूर पुलिस

आरा के युवक को गिरफ्तार कर ले गयी कैमूर पुलिस

आरा शहर के मौलाबाग

आरा। कैमूर जिले में धोखाधड़ी के मामले में आरा के एक युवक को गिरफ्तार किया गया। वह शहर के मौलाबाग का रहने वाला जनार्दन सिंह है। इसके लिये कैमूर के मोहनियां थाना की पुलिस रविवार की रात आरा पहुंची थी। नवादा थाना पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मोहनिया थाना के दारोगा श्रीकांत पासवान के अनुसार जनार्दन यादव चार साल पहले के धोखाधड़ी के एक केस में आरोपित था। उस मामले में जनार्दन सिंह अप्राथमिकी आरोपित है।

मारपीट के चार आरोपित गिरफ्तार

आरा। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पक्ष के सोनू कुमार व इंद्रजीत यादव और दूसरे पक्ष के रविरंजन यादव व विकास यादव हैं। एक आरोपित अभी फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार खेत की मेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसे लेकर दोनों पक्षों द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

गोली से जख्मी युवक की चिकित्सक डॉ. विकास ने बचाई जान-ऑपरेशन कर निकाला गोली

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular