Homeबिहारआरा भोजपुरकारनामेपुर गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

कारनामेपुर गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया

  • हाइलाइट: Karnamepur village
    • इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

बिहार,आरा। भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर गांव में मंगलवार की सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

jay kumar

Karnamepur village – पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया

जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव वार्ड नंबर-9 निवासी धर्मराज पासवान का 22 वर्षीय पुत्र कालीचरन पासवान है। वह भवन निर्माण में प्रयुक्त मिक्सर मशीन चलाने का काम करता था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकर मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular