Homeबिहारआरा भोजपुरसाली की वजह से आपसी नोंकझोंक में बड़े भाई पर चढ़ाया ट्रैक्टर

साली की वजह से आपसी नोंकझोंक में बड़े भाई पर चढ़ाया ट्रैक्टर

Kanai Charpokhari Hindi News/Bihar/Ara खबरे आपकी: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कनई गांव में शनिवार की शाम साली की वजह से छोटे भाई ने बड़े भाई पर आपसी नोंकझोंक के बीच ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर चढ़ने से पैर की हड्डी समेत शरीर के कई जगहों पर चोटे आई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसक इलाज‌ आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

Kanai Charpokhari Hindi News: जख्मी युवक चरपोखरी थाना क्षेत्र के कनई गांव निवासी स्व. गणेश यादव 30 वर्षीय पुत्र अर्जुन सिंह है। वह पेशे से चालक है और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गाड़ी चलाता है। जख्मी अर्जुन के भाई अशोक कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई भीम की साली द्वारा अपनी बहन की झूठी शिकायत की गयी। साली अंशु कुमारी ने उससे कहा कि उसकी पत्नी फोन से कहीं और बात करती है इसे लेकर भीम अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। यह देख अर्जुन और वह उसे मारपीट करने से रोकने लगे। तब भीम दोनों भाइयों से भी झगड़ा करने लगा।

इसके बाद भीम दरवाजे पर लगे ट्रैक्टर को लेकर जाने लगा। उस पर उन दोनों भाइयों ने कहा कि अभी ट्रैक्टर नहीं ले जाना जाना है, लेकिन वह नहीं माना और ट्रैक्टर लेकर जाने लगा। अर्जुन द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो ट्रैक्टर का पिछला चक्का उस पर चढ़ गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता की अर्जुन छह भाई और तीन बहन में पांचवा नंबर पर है आरोपी भाई छठे नंबर पर है। जख्मी अर्जुन के घर में पत्नी अनिता देवी दो लड़का व दो बेटी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular