Homeबिहारआराआरा के कनकपुरी राम कुमार सिंह हत्या में 14 के खिलाफ प्राथमिकी

आरा के कनकपुरी राम कुमार सिंह हत्या में 14 के खिलाफ प्राथमिकी

Kanakpuri Ara: आरा मुफस्सिल के तत्कालीन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राम कल्याण यादव, राजस्व कर्मचारी विष्णुदेव सिंह और मीडिया कर्मी मनोज सिंह उर्फ लक्की सहित 14 लोगों को नामजद किया गया है।

  • हाइलाइट: Kanakpuri Ara
  • पूर्व अधिकारी की हत्या में पुलिस इंस्पेक्टर समेत 14 के खिलाफ प्राथमिकी, एक को जेल
  • बेटे के बयान पर दर्ज किया गया प्राथमिकी, जमीन हड़पने के लिए हत्या का आरोप
  • अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही छापेमारी, दूसरे राज्यों में शूटरों की तलाश
  • मुफस्सिल के तत्कालीन थानाध्यक्ष और राजस्व कर्मचारी सहित अन्य पर हत्या की साजिश का आरोप
  • नवादा के कनकपुरी मोहल्ला में गुरुवार की सुबह गोली मारकर की गयी थी हत्या

आरा। क्षत्रिय कल्याण संघ के अध्यक्ष, रिटायर कस्टम अधिकारी राम कुमार सिंह की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। पूर्व अधिकारी के बेटे अमित कुमार उर्फ गोल्डी के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसमें आरा मुफस्सिल के तत्कालीन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राम कल्याण यादव, राजस्व कर्मचारी विष्णुदेव सिंह और मीडिया कर्मी मनोज सिंह उर्फ लक्की सहित 14 लोगों को नामजद किया गया है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

इंस्पेक्टर राम कल्याण और राजस्व कर्मचारी विष्णु देव सिंह सहित अन्य लोगों पर हत्या की साजिश रचने, जबकि मनोज सिंह उर्फ लक्की सहित दस लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार मनोज सिंह उर्फ लक्की को जेल भेज दिया है। वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। हत्या में शामिल शूटरों की भी तलाश तेज कर दी गयी है। उसे लेकर भोजपुर सहित अन्य जिलों एवं राज्यों में छापेमारी चल रही है।

Kanakpuri Ara : गुरुवार की सुबह गोली मारकर की गयी थी हत्या

प्राथमिकी में अमित कुमार उर्फ गोल्डी की ओर से कहा गया है कि उनके पिता रोज की तरह गुरुवार की सुबह करीब छह बजे टहलने के लिए निकल रहे थे। गाड़ी निकालने के बाद वे गैराज में ताला बंद कर रहे थे। तभी बाइक सवार चंदन सिंह, मनोज सिंह उर्फ लक्की, राकेश कुमार सिंह, भीम सिंह, मो. सैफ आलम, सुधीर कुमार सिंह, अमरेंद्र बहादुर सिंह, दीपक कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह और जय प्रकाश यादव उर्फ गुड्डू सही दस आरोपित पहुंच गए।

आते ही चंदन सिंह ने उनके पिता के सीने में गोली मार दी। उससे वे जमीन पर गिर पड़े। उसके बाद मनोज सिंह उर्फ लक्की, संतोष कुमार सिंह, अमरेंद्र बहादुर सिंह और जय प्रकाश यादव सहित अन्य आरोपितों द्वारा भी बारी-बारी से उनके पिता को गोली मार दी गयी।

प्राथमिकी में पुलिस इंस्पेक्टर राम कल्याण यादव, राजस्व कर्मचारी विष्णुदेव सिंह के अलावे हर्षित सिंह और चंदन सिंह की पत्नी चांदनी सिंह सहित अन्य लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

नवादा थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत ने बताया कि फिलहाल इस मामले में मुख्य आरोपित मनोज सिंह उर्फ लक्की को जेल भेजा जा रहा है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular