Homeराजनीतबिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए एनडीए ने घोषित किया प्रत्याशी

बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए एनडीए ने घोषित किया प्रत्याशी

Kanhaiya Prasad: एनडीए ने जदयू के कन्हैया प्रसाद पर अपना भरोसा जताते हुए भोजपुर -बक्सर बिहार विधान परिषद उपचुनाव का टिकट दिया है।

  • हाइलाइट: Kanhaiya Prasad
  • कन्हैया प्रसाद एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी घोषित, समर्थकों में खुशी की लहर
  • उप चुनाव को लेकर 9 अप्रैल से ही भोजपुर-बक्सर जिले में लागू है आदर्श आचार संहिता

आरा। बिहार विधान परिषद् के 06 भोजपुर-सह-बक्सर उपचुनाव को लेकर एनडीए ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। एनडीए ने जदयू के कन्हैया प्रसाद पर अपना भरोसा जताते हुए भोजपुर -बक्सर बिहार विधान परिषद उपचुनाव का टिकट दिया है। कन्हैया प्रसाद पूर्व एमएलसी एवं संदेश के जदयू विधायक राधाचरण साह के बड़े पुत्र हैं। कन्हैया प्रसाद के प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके समर्थको में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। टिकट लेकर आरा पहुंचने पर समर्थको ने उन्हें फूल-माला पहनकर एवं ढोल-नगाड़ो के साथ स्वागत किया। उप चुनाव में कन्हैया प्रसाद का सीधा मुकाबला महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सोनू राय से होगा।

Kanhaiya Prasad: भोजपुर सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र

बता दें कि बिहार विधान परिषद् के 06-भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित विधान परिषद् सदस्य राधा चरण साह थे, जिनका कार्यकाल 7 अप्रैल 2028 तक था। श्री साह को बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 में 192-संदेश विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान सभा का सदस्य निर्वाचित होने के कारण 16 नवम्बर 2025 से भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य का पद रिक्त हो गया है, जिस पर उप निर्वाचन हेतु 9 अप्रैल 26 को भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा प्रेस नोट निर्गत किया गया।

12 मई (मंगलवार ) 26 को मतदान होगा:-

बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर-सह-बक्सर का उप निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 16 अप्रैल (गुरुवार) 26 को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होगी। 23 अप्रैल (गुरुवार) 26 को नामांकन करने की अंतिम तिथि है। 24 अप्रैल (शुक्रवार) को नामांकनों की जांच होगी। 27 अप्रैल (सोमवार) तक उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि है। 12 मई (मंगलवार ) 26 को मतदान होगा। मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक चलेगा। 14 मई (गुरुवार) 2026 को वोटो की गिनती होगी।

उक्त निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिला पदाधिकारी, भोजपुर को निर्वाची पदाधिकारी तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भोजपुर एवं बक्सर जिले को सहायक निर्वाची पदाधिकारी नामित किया गया है। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर-सह-बक्सर के लिए मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 25 है। सभी मतदान केन्द्र भोजपुर एवं बक्सर जिला अंतर्गत सभी प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 9 अप्रैल को प्रेस नोट निर्गत किये जाने के साथ ही सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागु हो गया है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular