HomeNewsक्राइमभोजपुर में यज्ञ देखने गये युवक की गोली मार कर हत्या, सनसनी

भोजपुर में यज्ञ देखने गये युवक की गोली मार कर हत्या, सनसनी

Karisaath – Murder of Rohit Singh: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना अंतर्गत गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव में पूर्व विवाद को लेकर यज्ञ देखने गये युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।

  • हाइलाइट :-
    • कारीसाथ गांव में पूर्व विवाद को लेकर युवक को मारी गोली
    • ओमकारनाथ सिंह का 30 वर्षीय पुत्र रोहित सिंह की हत्या

Karisaath – Murder of Rohit Singh आरा/गजराजगंज: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना अंतर्गत गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव में पूर्व विवाद को लेकर यज्ञ देखने गये युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। गोली उसके दाहिने साइड सिर के नजदीक से मारी गई है जो आरपार हो गई है। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक कारीसाथ गांव निवासी ओमकारनाथ सिंह का 30 वर्षीय पुत्र रोहित सिंह था।

इधर, युवक के चाचा राजू सिंह के अनुसार उनके परिवार के गांव के ही एक परिवार के साथ पुराना विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम उनका भतीजा रोहित सिंह यज्ञ देखने गया था। वहां पहले से घात लगाएं उनलोगों द्वारा उनके भतीजे को गोली मार दी गई। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

सूचना मिलने पर तत्काल गजराजगंज ओपी इंचार्ज पुलिस बल के साथ पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया लेकिन पटना ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक के चाचा ने गांव के ही नामजद लोगों पर पूर्व विवाद को लेकर गोली मारने का आरोप लगाया है।

इधर, एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पूर्व की दुश्मनी में युवक को गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। गोली मारने वालों की पहचान कर ली गयी है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित कर दी गयी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular