Homeआरा भोजपुरशाहपुरदूबई से तीन वर्ष बाद लौटा युवक, गांव पर मौत को भी...

दूबई से तीन वर्ष बाद लौटा युवक, गांव पर मौत को भी था इंतजार

Karnamepur Mathia: भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर मठिया पर गुरुवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

Karnamepur Mathia: भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर मठिया पर गुरुवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट : Karnamepur Mathia
    • तीन वर्ष बाद दूबई से लौटा, गांव में करंट लगने से मौत

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर मठिया पर गुरुवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी श्रीकिशुन यादव का 25 वर्षीय पुत्र मिथलेश यादव है। वह दुबई में रहकर काम करता था। तीन वर्ष पूर्व वापस गांव लौटा था।

इधर, मृतक के भाई राजा यादव ने बताया कि वह गुरुवार की शाम करनामेपुर मठिया स्थित खेत में काम करने गया था। जहां ट्रांसफार्मर लगा है। वहां पर बिजली का तार लटक रहा था। खेत में काम कर जब वापस घर लौट रहा था। तभी उसका हाथ ट्रांसफार्मर से लटक रहे बिजली के तार में स्पर्श कर गया। जिसके कारण वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई में बड़ा था। उसके परिवार में मां लखरजिया देवी, पत्नी प्रियंका कुमारी व दो भाई मनीष यादव एवं अवधेश यादव है। मृतक की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां लखरजिया देवी, पत्नी प्रियंका कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular