HomeNewsबिहारभोजपुर में युवक ने की खुदकुशी: पंखे की कुंडी से लटका मिला...

भोजपुर में युवक ने की खुदकुशी: पंखे की कुंडी से लटका मिला शव

Karnamepur suicide News: मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर गांव के वार्ड आठ निवासी

  • बृज मोहन पासवान के 30 वर्षीय पुत्र मुकेश पासवान है
  • घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई

Bihar/Ara: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर गांव के वार्ड आठ में मंगलवार की देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर गांव के वार्ड आठ निवासी बृज मोहन पासवान के 30 वर्षीय पुत्र मुकेश पासवान है।

Karnamepur suicide News: मुकेश के चाचा गणेश पासवान ने बताया की अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने गए थे,जब देर शाम घर आए और खाना खाकर सोने जाने से पहले मुकेश से मिलने जा रहे थे तभी देखे के वो अपने रूम के पंखे की कुंडी में गमछा से लटका हुआ है,जिसके बाद हम लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

परिजनों ने किसी से कोई विवाद या मानसिक से परेशान नहीं होने की बात कही है। घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि मुकेश अपने दो बहन बबीता व सविता और तीन भाई अम्तुल पासवान और बजरंगी पासवान से दूसरे नंबर पर था। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular