Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरउदवंतनगर के कसाप निवासी पिता-पुत्र की हत्या के बाद लोगों का फुटा...

उदवंतनगर के कसाप निवासी पिता-पुत्र की हत्या के बाद लोगों का फुटा गुस्सा

Kasap Double Murder: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव निवासी मिठाई दुकानदार प्रमोद महतो और उनके पुत्र की हत्या से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। पिता-पुत्र का शव आते ही आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गये और जमकर बवाल काटा।

  • हाइलाइट:
    • पिता-पुत्र की हत्या के बाद लोगों का फुटा गुस्सा, रोड जाम
    • हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जीरो माइल के समीप डेढ़ घंटे तक आवागमन रहा बाधित
    • एसपी बोले: बख्शे नहीं जाएंगे हत्या में शामिल अपराधी

Kasap Double Murder: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव निवासी मिठाई दुकानदार प्रमोद महतो और उनके पुत्र की हत्या से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। पिता-पुत्र का शव आते ही आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गये और जमकर बवाल काटा। हत्या में शामिल अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने शहर से सटे जीरोमाइल के समीप शव के साथ जाम कर दिया। रोषपूर्ण प्रदर्शन करने के साथ ही जमकर नारेबाजी भी की।

आक्रोशित लोग अपराधियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे।जाम की सूचना मिलने पर नवादा और उदवंतनगर थाने की पुलिस पहुंची। लोगों को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया, लेकिन गुस्साए लोग काफी देर तक अपनी मांगों पर अड़े रहे। इससे आरा-सासाराम और आरा-मोहनियां मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

बाद में वरीय अधिकारियों द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। उसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। उसके बाद आवागमन बहाल हो सका। इससे पहले एसपी राज ने भी मृत पिता-पुत्र के परिजनों से मिल कर घटना की जानकारी ली और हत्या में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

एसपी की ओर से परिजनों को आश्वस्त किया गया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और घटना की निष्पक्ष तरीके से जांघ करायी जायेगी। बता दें कि सगाई के लिए सामान खरीदने निकले मूल रूप से कसाप गांव निवासी मिठाई दुकानदार प्रमोद महतो और उनके पुत्र प्रियांशु कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों का शव शुक्रवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव के समीप नट बाबा स्थान के पास से बरामद किया गया। दोनों को नजदीक से गोली मारी गई थी। मिठाई दुकानदार का गला धारदार हथियार से रेता गया था।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular