Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में सड़क हादसे के दौरान बक्सर निवासी दंपति समेत पांच घायल

भोजपुर में सड़क हादसे के दौरान बक्सर निवासी दंपति समेत पांच घायल

Kateya Mod: गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कटेया मोड़ स्थित टाटा शोरूम के समीप शुक्रवार की शाम घटी घटना

  • हाइलाइट: Kateya Mod
  • ऑटो कार के सड़क पार कर रहे मवेशी से टकराने के बाद घटी घटना
  • जख्मियों में चार इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर

आरा। आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कटेंया मोड़ स्थित टाटा शोरूम के समीप ऑल्टो कार सड़क पार कर रहे मवेशी से टकरा गई। हादसे में ऑल्टो कार पर सवार दंपत्ति समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर इतना जबरदस्त था की ऑल्टो कार पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गजराजगंज पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद चार को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी 40 वर्षीय पुत्र विकास कुमार, उनकी 34 वर्षीया पत्नी पूजा देवी, 5 वर्षीय पुत्र ईशान कुमार, 4 वर्षीया पुत्री शानवी कुमारी एवं 28 वर्षीया बहन श्वेता कुमारी शामिल है। वर्तमान में वह पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ में रहते हैं।

बताया जाता है की होली की छुट्टी को लेकर सभी लोग ऑल्टो कार से पटना से वापस अपने घर बक्सर लौट रहे थे। उसी दौरान कटेया मोड़ स्थित टाटा शोरूम के समय सड़क पार कर रहे मवेशी से उनकी कार टकरा गई। जिससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

उन्हें गजराजगंज पुलिस द्वारा इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद विकास कुमार, उनकी पत्नी पूजा देवी, पुत्र ईशान कुमार एवं पुत्री शानवी कुमारी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। वहीं जख्मी उनकी बहन श्वेता कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular