HomeNewsमोटरसाइकिल व जेसीबी के टक्कर में तीन जख्मी,एक रेफर

मोटरसाइकिल व जेसीबी के टक्कर में तीन जख्मी,एक रेफर

खबरे आपकी भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना अंतर्गत कोहढ़ा गांव (Kohdha village) के समीप आज रविवार की सुबह जेसीबी और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोग जख्मी हो गये। जख्मियों में एक की स्थिति गंभीर बनी है, जिसे पटना रेफर कर दिया गया है। अन्य दो का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मियों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भूपौली गांव निवासी कैलाश सिंह का 16 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार, उसकी बहन नीतू कुमारी और नंदकुमार सिंह का पुत्र आलोक कुमार शामिल हैं।

Kohdha village – पुलिस ने जेसीबी को किया जब्त, चालक फरार

Kohdha village

परिजनों के अनुसार मंटू कुमार अपने दोस्त आलोक कुमार के साथ बहन का इलाज कराने उदवंतनगर पीएचसी आया था। इलाज के बाद तीनों वापस बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच कोहढ़ा गांव के पास सामने से आ रही जेसीबी ने बाइक में ठोकर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए, जिसके बाद तीनों को सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मंटू कुमार को वहां से पटना रेफर कर दिया गया है। उसकी बहन नीतू कुमारी और दोस्त आलोक कुमार का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी को जब्त कर लिया। हालांकि इस दौरान चालक फरार हो गया।

पढ़ें: भोजपुर में आठ साल के दौरान मारे गये चार मुखिया, तीन बने गोलियों के शिकार

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular