Homeआरा भोजपुरकोइलवरघर से अवैध देसी राइफल के साथ एक गिरफ्तार

घर से अवैध देसी राइफल के साथ एक गिरफ्तार

Koilwar Thana: कोईलवर थाने की पुलिस द्वारा महादेव सेमरिया गांव में छापेमारी कर एक घर से अवैध देसी राइफल बरामद की गयी है। मौके से गृहस्वामी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

jay kumar
  • कोईलवर थाना के महादेव सेमरिया गांव से अवैध देसी राइफल बरामद
  • एएसपी चंद्र प्रकाश की ओर से प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई

खबरे आपकी/आरा: कोईलवर थाने की पुलिस द्वारा महादेव सेमरिया गांव में छापेमारी कर एक घर से अवैध देसी राइफल बरामद की गयी है। मौके से गृहस्वामी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वह उसी गांव का निवासी धर्मेंद्र राम है। एएसपी चंद्र प्रकाश की ओर से गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई।

Koilwar Thana – अवैध देसी राइफल बरामद

उन्होंने बताया बुधवार की शाम साढ़े सात बजे सूचना मिली कि कोईलवर थाना के महादेव सेमरिया गांव निवासी एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार रखा है और आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।‌ उस आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गयी। उस दौरान धर्मेंद्र राम के घर से एक अवैध देसी राइफल बरामद की गयी। उसके बाद धर्मेंद्र राम को भी गिरफ्तार कर लिया गया‌।

उन्होंने बताया हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस खरीद बिक्री सहित अन्य एंगल से भी छानबीन की जा रही है। इसमें किसी अन्य की संलिप्तता सामने आयी, तो उसे भी जेल भेजा जायेगा। टीम में थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और दारोगा संजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular