Homeबिहारआराआरा में बाढ़ के पानी में दंपत्ति समेत समेत चार डूबे, पुत्र-पुत्री...

आरा में बाढ़ के पानी में दंपत्ति समेत समेत चार डूबे, पुत्र-पुत्री की मौत

Sarangpur flood: आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव लकड़िया पुल के समीप मंगलवार की सुबह बाढ़ के पानी में दंपति समेत चार लोग डूब गए।

Sarangpur flood: आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव लकड़िया पुल के समीप मंगलवार की सुबह बाढ़ के पानी में दंपति समेत चार लोग डूब गए।

jay kumar
  • हाइलाइट : Sarangpur flood
    • पुलिस ने दोनो शवो का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर लकड़िया पुल के समीप मंगलवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी: आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव लकड़िया पुल के समीप मंगलवार की सुबह बाढ़ के पानी में दंपति समेत चार लोग डूब गए। हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा पानी में डूब रहे पति-पत्नी को बचा लिया गया। जबकि उनके पुत्र एंव पुत्री की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अपरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतकों में बक्सर जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव निवासी राम प्रकाश मिश्रा का 6 वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार एवं 3 वर्षीया पुत्री मालती कुमारी शामिल है। वर्तमान में वे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में किराए का मकान लेकर रहते हैं।

इधर, मृत बच्चों के पिता राम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उनकी साली की बेटी करिश्मा कुमारी की अचानक मौत हो गई थी। जिसको लेकर वह अपने दोनों बच्चों एवं पत्नी के साथ सारंगपुर गांव अपनी साली के घर जा रहे थे। बाढ़ का पानी बढ़ जाने के कारण चारों तरफ पानी था। जिसको लेकर वह रोड के किनारे से नही जाकर खेत से होकर जा रहे थे।

खेत से जाने के क्रम में वह अपने पुत्र व पुत्री अपने कंधे पर बैठाए हुए थे। तभी गढ्ढा आ गया उनका पैर फिसल गया। जिससे चारो डूबने लगे। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो चारों को पानी से निकाला। लेकिन उनके पुत्र बजरंगी कुमार एवं पुत्री मालती कुमारी की मौत हो गई। जबकि वह एवं उनकी पत्नी शिखा देवी बाल-बाल बच गई

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular