Homeबिहारआरा भोजपुरदुकान के पास हथियार और गोलियों के साथ घूम रहा बदमाश गिरफ्तार,...

दुकान के पास हथियार और गोलियों के साथ घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

Latest news of Akhagaon: भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव बाजार से पुलिस द्वारा हथियार और गोलियों के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।

Latest news of Akhagaon: भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव बाजार से पुलिस द्वारा हथियार और गोलियों के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।

  • हाइलाइट :- Latest news of Akhagaon
    • संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव स्थित सकड्डी की पेड़ा दुकान के पास से पकड़ा गया बदमाश
    • मैगजीन लगा एक देसी कट्टा, तीन गोली, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद

आरा: भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव बाजार से पुलिस द्वारा हथियार और गोलियों के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से मैगजीन लगा एक देसी कट्टा, तीन गोली, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा अपराध कर्मी संदेश थाना क्षेत्र के ही देऊआर गांव निवासी जीतेंद्र मेहता का पुत्र रविशंकर कुमार है। उसे अखगांव स्थित सकड्डी की पेड़ा दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस बयान के अनुसार शुक्रवार की रात सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराध कर्मी हथियार के साथ सकड्डी पेड़ा दुकान अखगांव के पास घूम रहे हैं। अपराध कर्मी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। उस पर सूचना के सत्यापन और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गयी।

टीम अखगांव पेड़ा दुकान के पास पहुंची, तो बाइक सवार तीन लोग भागने लगे। तब पुलिस खदेड़ कर एक युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा, एक मैगजीन, तीन गोली और एक मोबाइल बरामद किया गया। बाइक भी जब्त कर ली गयी। उसकी निशानदेही पर फरार दो अपराधियों की पहचान कर ली गयी है और गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अपराध कर्मी लूट जैसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। ऐसे में संदेश थाने की सक्रियता से एक बड़ी घटना टल गयी। पुलिस गिरफ्तार अपराध कर्मी का आपराधिक इतिहास पता कर रही है। टीम में दारोगा रामवीर शर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular