Homeचर्चित न्यूजशादी की खुशी के जगह मायूसी: पुलिस ने दूल्हे को किया गिरफ्तार

शादी की खुशी के जगह मायूसी: पुलिस ने दूल्हे को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा निवासी संदीप कुमार महतो का 19 मार्च को गंगहर गांव से आई तिलक भी चढ़ गया और 24 को हल्दी और 25 को शादी था।

Groom Arrested: गिरफ्तार आरोपित बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा निवासी संदीप कुमार महतो का 19 मार्च को गंगहर गांव से आई तिलक भी चढ़ गया और 24 को हल्दी और 25 को शादी था।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Groom Arrested
    • युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने का आरोप
    • भोजपुर और बक्सर पुलिस ने छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया

आरा/बिहिया: भोजपुर और बक्सर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर शादी से पहले ही दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवती ने बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने का आरोप लगाया है। इसको ले सिमरी थाने में 15 मार्च को युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपित बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा निवासी संदीप कुमार महतो का 19 मार्च को गंगहर गांव से आई तिलक भी चढ़ गया और 24 को हल्दी और 25 को शादी था। इसी बीच सिमरी थाना क्षेत्र के युवती को पता चला कि लड़का दूसरी शादी कर रहा है। सूचना के सत्यापन होते ही सिमरी पुलिस और बिहिया थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने दल-बल के साथ छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

सिमरी थाना क्षेत्र के युवती की शादी 2018 में संदीप कुमार महतो के साथ तय किया गया था। दोनों का छेका भी हो चुका था। इसमें उपहार भी दिया गया था,लेकिन लड़की की उम्र कम होने के कारण तय हुआ था कि बालिग होने पर शादी होगी। इस बीच दोनों के मिलने का सिलसिला जारी था। गिरफ्तार आरोपित युवक इंडियन ऑयल में काम करता है।‌

बता दें कि युवक के तिलक और हल्दी कार्यक्रम होने तथा शादी से पहले दूल्हे का गिरफ्तार होने से गांव और रिलेशन से आये लोगों में खुशी के जगह मायूसी का माहौल बन गया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular