Homeबिहारआराआरा में बदमाशों ने रिटायर दारोगा के पुत्र की गोली मार की...

आरा में बदमाशों ने रिटायर दारोगा के पुत्र की गोली मार की हत्या, सनसनी

Karva - Murder: आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवा गांव स्थित बगीचे में सोमवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने रिटायर दरोगा के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी।

Karva – Murder: आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवा गांव स्थित बगीचे में सोमवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने रिटायर दरोगा के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी।

  • हाइलाइट :- Karva – Murder
    • जमीन के पैसे के लेन-देन में हत्या की जताई जा रही आशंका, एक हिरासत में
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवा गांव स्थित बगीचा में सोमवार की रात घटी घटना

आरा: शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करवा गांव स्थित बगीचे में सोमवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने रिटायर दरोगा के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को काफी करीब से सर में पीछे से गोली मारी गई है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के घोड़पोखर गांव निवासी सह रिटायर दारोगा तेज नारायण यादव का 32 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार है। वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड स्थित अपना मकान में रहता था एवं गांव पर रहकर खेती करता था। परिजन द्वारा जमीन खरीदने को लेकर दिए गए पैसे के लेनदेन के विवाद में गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। पुलिस ने हत्या के बाद मृतक के परिजनों से मिल घटना की पूरी जानकारी ली।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular