Sunday, February 8, 2026
No menu items!
Homeबिहारआराएसी मैकेनिक की प्रेमिका के घर पर हत्या, सनसनी, प्रेमिका हिरासत में

एसी मैकेनिक की प्रेमिका के घर पर हत्या, सनसनी, प्रेमिका हिरासत में

मृतक के परिजन द्वारा प्रेमिका व उसकी मां पर फांसी लगा कर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

Love crime – Ara: मृतक के परिजन द्वारा प्रेमिका व उसकी मां पर फांसी लगा कर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

  • हाइलाइट :- Love crime – Ara
    • परिजन ने प्रेमिका व उसकी मां पर फांसी लगा कर हत्या करने का लगाया आरोप
    • पुलिस शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला में सोमवार की रात घटी घटना

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ले में सोमवार की रात एसी मैकेनिक की प्रेमिका के घर पर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजन द्वारा प्रेमिका व उसकी मां पर फांसी लगा कर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मोहल्ला निवासी मो. नौशाद का 22 वर्षीय पुत्र मो.शदाब है। वह पेशे से एसी मैकेनिक था। एसी खराब होने का कंप्लेन मिलने पर वह घर-घर जाकर मरम्मत करने का काम करता था।

इधर, मृतक के बड़े भाई मो. इरशाद ने बताया कि वह प्रतिदिन रौजा मोहल्ला स्थित ऑफिस आकर हिसाब करता था। उसके ऑफिस के ठीक बगल में एक घर है। जिसमें एक लड़की है, करीब डेढ़ साल से उसका उक्त लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह उसके घर में अक्सर आता-जाता रहता था। सोमवार की सुबह भी वह घर से काम करने के लिए निकला था। देर रात वह वापस नहीं लौटा, तब परिजन उसे खोजने के लिए रौजा मोहल्ला स्थित ऑफिस पर गए, तो ऑफिस बंद पड़ा मिला।

आसपास के लोगों ने कहा कि बगल के घर से मारने-पीटने की आवाज आ रही थी। उनके द्वारा किसी निजी चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया जा रहा है। परिजन ऑफिस के बगल वाले घर में गए, तो देखा कि कमरे में पलंग पर मो. शदाब का शव पड़ा है, उसके गर्दन पर निशान भी है। उन्होंने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय, अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular