HomeNewsबिहारभोजपुर में 5 वर्षीय बालिका को मिला नया परिवार

भोजपुर में 5 वर्षीय बालिका को मिला नया परिवार

Legal Adoption: डीएम ने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Legal Adoption:भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुलतानिया की उपस्थिति में बुधवार को एक 5 वर्षीय बालिका को कानूनी रूप से एक दंपत्ति को गोद दिया गया।

  • हाइलाइट्स:
    • बाल संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम
    • जिलाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुई गोद लेने की प्रक्रिया

आरा, भोजपुर। बाल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुलतानिया की उपस्थिति में बुधवार को एक 5 वर्षीय बालिका को कानूनी रूप से एक दंपत्ति को गोद दिया गया। यह प्रक्रिया विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, भोजपुर के माध्यम से संपन्न हुई।

यह बालिका पहले इसी संस्थान में रह रही थी। दत्तक ग्रहण करने वाले दंपत्ति ने केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण (CARA) की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर और दत्तक ग्रहण नियमावली 2022 के तहत सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया, जिसके बाद बच्ची को उनके नए परिवार को सौंप दिया गया।

Legal Adoption: डीएम ने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

इस अवसर पर जिलाधिकारी सुलतानिया ने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नए माता-पिता को उसकी उचित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस कार्य को एक बच्चे को स्नेह और सुरक्षा प्रदान करने वाला प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

जिले का विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान 0 से 6 वर्ष की आयु की परित्यक्त और बेसहारा बालिकाओं को आश्रय और पोषण प्रदान करने के साथ-साथ उनके कानूनी दत्तक ग्रहण की सुविधा भी देता है।

इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्रीमती गुंजन सिंह, सहायक निदेशक (बाल संरक्षण), और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular