Homeआरा भोजपुरबिहियाएल.आई.सी बिहिया शाखा में अभिनंदन समारोह आयोजित

एल.आई.सी बिहिया शाखा में अभिनंदन समारोह आयोजित

LIC Bihiya Branch: भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी) की बिहिया शाखा में आयोजित अभिनंदन समारोह ने संस्था की सफलता और समर्पण को रेखांकित किया।

  • हाइलाइट्स:
    • एल.आई.सी को भारत की नंबर वन बीमा संस्था होने का गौरव
    • एलआईसी अभिकर्ता बीमा के साथ करते हैं समाज सेवा- डीओ

आरा (बिहिया)। भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी) की बिहिया शाखा में आयोजित अभिनंदन समारोह ने संस्था की सफलता और समर्पण को रेखांकित किया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में पटना मंडल-2 में डीओ सुधीर कुमार के उत्कृष्ट प्रदर्शन (नंबर-1) होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

LIC Bihiya Branch: अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए

समारोह में एल.आई.सी के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। डीओ सुधीर कुमार ने रेखांकित किया कि एल.आई.सी न केवल एक प्रमुख बीमा संस्थान है, बल्कि भारत की नंबर वन बीमा संस्था होने के साथ समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। शाखा प्रबंधक पीयूष कुमार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।

सहायक प्रबन्धक रोहित यादव ने संस्था के नवीन बीमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। अभिकर्ता अरुण मिश्रा द्वारा अधिकारियों का अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। इस समारोह में सुधाकर सिंह, कमलबास तिवारी, उपेंद्र दुबे, सूर्यप्रकाश लाल और शशिकांत शर्मा सहित कई अभिकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular