Homeबिहारआरास्कॉर्पियों से शराब तस्करी का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

स्कॉर्पियों से शराब तस्करी का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

Liquor smuggling using Scorpio: गिरफ्तार तस्कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद का पुत्र मंगल यादव है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी।

  • हाइलाइट: Liquor smuggling using Scorpio
  • 626.4 लीटर अंग्रेजी शराब एवं ढाई लाख रुपये नगद बरामद

आरा। शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे लगातार अभियान के अंतर्गत जिले की मुफस्सिल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ आई है। इस कड़ी में मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव में स्कॉर्पियो से शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान स्कार्पियो से 626.4 लीटर अंग्रेजी शराब एवं उसके घर से ढाई लाख रुपये नगद रूपये बरामद किया गया। पुलिस न स्कॉर्पियो जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद का पुत्र मंगल यादव है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular