Homeधर्मक्रिसमस के पूर्व नन्हें बच्चो ने सांता क्लाज़ बनकर बांटे गिफ्ट और...

क्रिसमस के पूर्व नन्हें बच्चो ने सांता क्लाज़ बनकर बांटे गिफ्ट और मचाया धमाल

Little Santa Claus:खबरे आपकी

चेयरमैन लाल बिहारी सिंह एवं प्राचार्य राकेश बिहारी सिंह ने बच्चों के साथ केक काटकर दी बधाई

खबरे आपकी बिहार/आरा: क्रिसमस के पूर्व एसेंट गर्ल्स हाई स्कूल के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने विद्यालय के ग्राउंड में सांता क्लाज (Little Santa Claus) के गेटअप में सज धजकर अपने सहपाठियों के बीच ढेर सारे गिफ्ट बांटे। साथ ही नृत्य गीत व जिंगल बेल-जिंगल बेल… की धुन पर खूब ठुमके लगाकर क्रिसमस पार्टी का आयोजन कर खूब धमाल मचाया।

विद्यालय के चेयरमैन लाल बिहारी सिंह एवं प्राचार्य राकेश बिहारी सिंह ने सांता बने नन्हें बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और सभी विद्यार्थियों को क्रिसमस की बधाईयां देते हुए जीसस क्राइस्ट को मसीहा बताकर हर जरूरतमंद को मदद करने की बातें कही।

तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के दरम्यान रितु, शिवानी, रुद्रराज, आर्यन्या, सिद्धांत, ऋषिराज, पीहू, इशिका, प्रज्ञा, अनन्या, साक्षी, सिफत, जाया, मुस्कान, शिया, प्रिया, प्रियंका, सोनाली, श्रेया, अंशिका, आकांक्षा, अंशु, अनुष्का, तमरीन, काव्या, सानिया ने जिंगल-जिंगल बेल….., नमस्ते-नमस्ते…, मुकाबला – मुकाबला… सहित कई गानों को गाकर खूब ठुमके लगायें। नन्हें बच्चों के क्रिसमस पार्टी को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का भरपूर योगदान रहा। क्रिसमस पार्टी के पश्चात सभी बच्चे काफी खुश दिखें।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular