Homeबिहारआरा भोजपुरबिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन के साथ आरा पहुंची लोजपा (R) की...

बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन के साथ आरा पहुंची लोजपा (R) की संकल्प यात्रा

LJP (R) Sankalp Yatra Arrah: चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) के द्वारा बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन के साथ चलाए जा रहे संकल्प यात्रा सोमवार को आरा पहुंची।

  • हाइलाइट :-
    • राजू तिवारी ने कहा हर बूथ पर 10 यूथ बनाएंगे और 2025 में चिराग को मुख्यमंत्री बनाएंगे
    • हुलास पांडेय ने कहा कि भारत के नौजवान चिराग से प्रभावित है और युवाओं की पहली पसंद हैं

LJP (R) Sankalp Yatra Arrah आरा: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के साथ चलाए जा रहे संकल्प यात्रा सोमवार को आरा पहुंची। इसका स्वागत भोजपुर जिला इकाई की ओर से किया गया। आरा नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय, युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, जिले के प्रभारी व प्रदेश महासचिव संजय सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन के साथ बिहार के कार्यकर्ता संकल्प ले रहे हैं कि हर बूथ पर 10 यूथ बनाएंगे और 2025 में चिराग को मुख्यमंत्री बनाएंगे। बिहार में चाचा- भतीजा की सरकार से बिहार की जनता ऊब हो चुकी है। पूरे बिहार में संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय ने कहा कि पूरे भारत में युवाओं की पसंद चिराग हैं। उनके विचारों से बिहार ही नहीं पूरे भारत के नौजवान प्रभावित है। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने किया।

कार्यक्रम में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रांतीय नेता शामिल हुए। उपस्थित रहें नेताओं में युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, यामिनी मिश्रा, इंजीनियर रविंद्र सिंह, परशुराम पासवान, रामप्रवेश यादव, शोभा सिन्हा, प्रिंस मिनाल, अमित कुमार रानू, अजय कुशवाहा, इंद्रा देवी, मोहम्मद सलीम साहिल, रविशंकर पासवान, संजय सिंह, युवा लोजपा के प्रदेश महासचिव मनीष पासवान, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी, मनोज पासवान, पिंटू तिवारी, अजय पासवान, सोनू सिंह, कमलेश सिंह तोमर, रमेश रेशमिया, मोहन शर्मा, लालती देवी, धीरज कुमार अधिवक्ता, हरिशंकर दुबे, कुसुम देवी, लीला देवी समेत कई मौजूद थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular