Homeधर्मआस्था-मंदिरमां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट का हुआ गठन

मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट का हुआ गठन

मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट का हुआ गठन
नवगठित ट्रस्ट में 41 सदस्य शामिल
विधान पार्षद राधाचरण साह अध्यक्ष एवं अरविंद पांडेय सचिव बने
आरा। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट (एमएडीएमभीटी) का गठन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ, जिसमें 41 सदस्य बनाए गए हैं। आरा की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी मंदिर का भव्य निर्माण को लेकर पिछले 2 माह से प्रक्रिया चल रही है। इसी दरम्यान ट्रस्ट का निबंधन जिला निबंधन कार्यालय में सभी सदस्यों की उपस्थिति में करा ली गई। 41 सदस्यीय ट्रस्ट के अध्यक्ष विधान पार्षद राधाचरण साह उर्फ सेठ जी एवं सचिव अरविंद पांडेय बनाए गए हैं। मुख्य संरक्षक डॉ. भीम सिंह ‘भवेश’, संरक्षक पूर्व विधान लालदास राय एवं अयोध्या नाथ स्वामी (पदेन महंत वास्ते श्री लक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी) श्री त्रिडंडी देव समाधि स्थल मंदिर ट्रस्ट बक्स है। वही कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार जालान तथा उप कोषाध्यक्ष आदित्य विजय जैन बने हैं। ट्रस्ट में उपाध्यक्ष रूपेश कुमार, बीडी सिंह, संजय मिश्रा, सूर्यभान सिंह, जयशंकर तिवारी, उप सचिव डॉ. विजय गुप्ता, नवीन प्रकाश, मनोज कुमार पांडेय, कुणाल पांडेय, कावेरी मोहन है। वही संस्थापक सदस्य के रुप में अशोक कुमार सिंह, संजय सरावगी उर्फ लल्लू भाई, राजीव रंजन, कृष्ण कुमार, चंद्रदेव सिंह उर्फ मालिक यादव, नरेश कुमार, राजू प्रसाद मेहता, सुरेश प्रसाद, राजेश्वर पासवान, जितेंद्र कुमार, रितेश कुमार चौरसिया, ज्योतिंद्र उर्फ जीतू चंद्रवंशी, यज्ञ नारायण तिवारी, अभिषेक कुमार उर्फ बबल, जितेंद्र सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना कुशवाहा, गजेंद्र सिंह, विजय सिंह, डॉ. अरविंद पांडेय, डॉ. पी. सिंह, संतोष कुमार सिंह अभिषेक कुमार, संतोष तिवारी है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular